परमाणु हथियारों में भारत पाकिस्तान से कहीं आगे

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट

 परमाणु हथियारों में भारत पाकिस्तान से कहीं आगे

भारत के पास ज्यादा आधुनिक परमाणु मिसाइलें

नई दिल्ली, 16 जून (एजेंसियां)। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले कहीं ज्यादा परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत के पास पाकिस्तान के मुकाबले परमाणु हथियार ले जाने वाली मिसाइलें ज्यादा आधुनिक और ज्यादा संख्या में मौजूद हैं। इससे साफ है कि परमाणु क्षमताओं के मामले में भारतपाकिस्तान पर बहुत भारी है। सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि पाकिस्तान परमाणु हथियार बनाने के संसाधन जुटाने में लगा है।

सिपरी की रिपोर्ट के अनुसारभारत के पास साल 2025 में करीब 180 परमाणु हथियार हैं। बीते साल भारत के पास 172 परमाणु हथियार थे। सिपरी ने कहा कि भारत ने न सिर्फ अपने परमाणु जखीरे में इजाफा किया है बल्कि परमाणु हथियार ले जाने वाली नई पीढ़ी की आधुनिक मिसाइलें भी विकसित की हैं। भारत की नई कैनिस्टर मिसाइलों द्वारा परमाणु हथियार को ज्यादा सुरक्षा के साथ ले जाना संभव होगा। साथ ही निकट भविष्य में एक मिसाइल से ही कई परमाणु हथियार ले जाना भी संभव हो सकेगा। पाकिस्तान के पास परमाणु हथियारों की संख्या 170 है। बीते साल भी पाकिस्तान के पास इतने ही हथियार थे।

भारत के पास अग्नि प्राइम मिसाइल है। साथ ही एमआईआरवी सक्षम अग्नि-5 मिसाइल भी हैजो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। अग्नि प्राइम का बीते साल ही परीक्षण किया गया था और इसकी मारक क्षमता 1000 से लेकर 2000 किलोमीटर के बीच है। सिपरी ने अपनी रिपोर्ट में आशंका जताई है कि भारत और पाकिस्तान में संघर्ष छिड़ता है तो पारंपरिक युद्ध के परमाणु युद्ध में बदलने का गंभीर खतरा है। सिपरी की रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ा रहा है। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया कि साल 2023 से अब तक चीन सालाना 100 परमाणु हथियार बना रहा है और अब तक करीब 350 नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें बना चुका है। इस दशक के अंत तक चीनरूस और अमेरिका के बराबर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें बना चुका होगा। हालांकि चीन अभी भी रूस और अमेरिका के परमाणु हथियारों के मुकाबले बहुत पीछे है। चीन अगले सात से आठ वर्षों में 1000 परमाणु हथियार बना सकता है। 

#SIPRIReport, #IndiaAheadNukes, #NuclearArsenal, #IndiaVsPakistan, #172vs170, #StrategicBalance, #NuclearModernization

Read More  अब यूपी में फलों से बनेगी शराब