युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे कन्नड़ लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी: सीएम

युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे कन्नड़ लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी: सीएम

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि विदेशों में युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे कन्नड़ लोगों को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास जारी हैं| उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और प्रभावित लोगों के साथ लगातार संपर्क में है|

सिद्धरामैया ने संवाददाताओं से कहा मैंने युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे कन्नड़ लोगों से बात की है| मैंने हमारे कांग्रेस नेता नटराज गौड़ा से भी बात की है| वहां हवाई अड्डे फिलहाल बंद हैं, लेकिन लोगों की उचित देखभाल की जा रही है| उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है और स्थिति में सुधार होते ही फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगी|

बुधवार या गुरुवार को हवाई अड्डे के फिर से खुलने की संभावना है| सिद्धरामैया ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा ऐसा होने पर हम उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश करेंगे| मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अधिकारी यात्रा का समन्वय करने और यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं कि फंसे हुए व्यक्तियों की वापसी सुचारू रूप से और तत्परता से हो|

Tags: