संविधान में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द की जरूरत नहीं

 काशी में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

संविधान में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द की जरूरत नहीं

वाराणसी, 27 जून (एजेंसियां)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कहा कि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द को संविधान में बाद में अपने फायदे के लिए जोड़ा गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन दोनों शब्दों को भारत के संविधान से हटाया जाना चाहिए। आपातकाल विषय को लेकर शिवराज सिंह ने कांग्रेस को इन दोनों शब्दों के लिए खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि अपने फायदे के लिए बाद में इसे संविधान में जोड़ दिया गयाजबकि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। भारत की संस्कृति का इससे कोई संबंध नहीं है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को संगठन द्वारा तय आपातकालीन कार्यक्रम के तहत काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में माल्यार्पण कर कृषि मंत्री का अभिनंदन किया।

Tags: