भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की विशेष बैठक आयोजित
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की विशेष बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय जगन्नाथ भवन में आयोजित की गई| बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने की|
विशेष बैठक में बोलते हुए बी.वाई. विजयेंद्र ने किसान मोर्चा की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सलाह एवं मार्गदर्शन दिया| इस अवसर पर राज्य सहकारी क्षेत्र में भाजपा समर्थित सदस्य सतीश, बी.सी. आनंद, बायरे गौड़ा, वेणुगोपाल रेड्डी, बी. शेखरप्पा, जी.एन. स्वामी, मल्लिकार्जुन होराकेरी, निंगनोदरू मरिगौड़ा, उमेश हेबासुरा, नागप्पा सुकदा, शंकर मुगादा, सुरेश बनवी, गीता मरिलिंगनवारा एवं के.आर. आनंदप्पा को सम्मानित किया गया|
रायता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ए.एस. पाटिल नादहल्ली, प्रदेश महासचिव एच.सी. कलमरुदप्पा, डॉ. बी.सी. नवीन कुमार, रायता मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भारती मल्लिकार्जुन, रायता मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एम. रुद्रेश, रायता मोर्चा के सचिव बसवराज कुंडगोलमथ और मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे|