किराए के बैंक खातों से पाकिस्तान भेजते थे धन

 टेरर फंडिग का खुलासा

किराए के बैंक खातों से पाकिस्तान भेजते थे धन

बलरामपुर, 27 जुलाई (एजेंसियां)। टेरर फंडिंग में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरोह के सदस्य महीने के हिसाब से गरीबों के बैंक खाते किराए पर लेते थे और उनके खातों से पाकिस्तान को पैसे भेजते थे। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली से चलाया जा रहा था और पैसे यूपी से बटोरे जा रहे थे। पुलिस ने गिरोह सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

नेपाल से सटे संवेदनशील जिले बलरामपुर में साइबर फ्रॉड के जरिए टेरर फंडिंग करने का खुलासा हुआ। इसी जिले से धर्मांतरण गिरोह भी ऑपरेट हो रहा था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बाइनेंस एप की मदद से पाकिस्तान के 30 बैंक खातों में करीब 8.15 करोड़ रुपए भेजे हैं। सस्पियर नामका गिरोह सरगना बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। वह दिल्ली में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। वह साथियों को बचाने के लिए बलरामपुर पहुंचा था। पुलिस ने ललिया के कोडरी घाट पुल के पास से शनिवार को सस्पियर और उसके साथी फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) निवासी प्रदीप कुमार सिंह और बलरामपुर के ललिया क्षेत्र के सत्यदेवलवकुश वर्माजय प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरोह सरगना सस्पियर के मोबाइल से दो पाकिस्तानी बैंक खातों का ब्यौरा मिला। पाकिस्तानी खातों में सितंबर 2024 से जुलाई 2025 तक 8.15 करोड़ भेजे गए हैं। एसपी विकास कुमार ने बताया कि सरगना सस्पियर ने चार व्हाट्सएप अकाउंट बनाए थे। वह 200 बैंक खातों का यूपीआई बनाकर पूरा खेल कर रहा था। इस रकम को वह क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करता था। यह अंतरराष्ट्रीय गिरोह है। टेरर फंडिंग के लिए चाइनीज और सिंगापुर के एप का प्रयोग किया गया है। इसकी जांच के लिए विदेशी एजेंसियों से भी संपर्क किया गया है।

सरगना ने हर म्यूल अकाउंट (दूसरे के नाम पर खाता खोलकर किराए पर लेना) में रोज एक लाख रुपए जमा कराने का लक्ष्य तय किया था जिसे वह एटीएम से निकालता था। इस काम का 15 प्रतिशत कमीशन देता था। म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल जालसाज अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए करते हैं। पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों के बैंक खाते 10 हजार रुपए महीने पर किराए पर लिए जाते थे। इनका उपयोग साइबर फ्रॉड से जुटाए गए रुपए को एटीएम से निकालने के लिए होता था। इसके बाद कैश डिपॉजिट मशीन से एप के माध्यम से पैसों को विदेशी खातों में भेजा जाता था। एसपी विकास कुमार के अनुसार सस्पियर ने नई दिल्ली के हाउस नंबर 425गली नंबर 03 सालापुर खेड़ा ब्रिजवासनथाना कापासेड़ा में ठिकाना बनाया था। उसने इतना सुरक्षित घेरा बना रखा था कि उस तक पहुंचना आसान नहीं था।

Read More दर्शन केस पोस्ट पर राम्या को बलात्कार की धमकियाेंं से आक्रोश, त्वरित कार्रवाई की मांग

#मनीलॉन्ड्रिंग, #पाकिस्तानफंडिंग, #किराएकेबैंकखाते, #देशद्रोह, #IllegalMoneyTransfer, #BankFraud, #राष्ट्रीयसुरक्षा

Read More पूर्व कमिश्नर दयानंद, ३ अन्य पुलिसकर्मी बहाल

 

Read More  500 से अधिक खिलाड़ियों को दी गई सरकारी नौकरी: योगी