ढाई साल में बिजली की 11 हजार दुर्घटनाएं

3,600 लोग करंट से मरे, 3600 मवेशी भी मरे

ढाई साल में बिजली की 11 हजार दुर्घटनाएं

लखनऊ, 30 सितंबर (एजेंसियां)। यूपी में ढाई साल में 11 हजार से अधिक बिजली दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें करंट लगने से 3,606 से अधिक लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 257 बिजली कर्मी शामिल हैं। दुर्घटनाओं के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

पूर्वांचलदक्षिणांचलपश्चिमांचलमध्यांचल और केस्को को मिलाकर मार्च 2023 से 15 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न स्थानों पर करंट से हुई दुर्घटनाओं को लेकर विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने रिपोर्ट तैयार की है। दुर्घटनाओं में मरने वालों में 257 बिजली कर्मी तथा 3,349 आम नागरिक हैं। 3,825 अग्निकांड में करोड़ों की फसल जली है। 3600 मवेशियों की भी मौतें हुई हैं। ज्यादातर मवेशियों की मौत बिजली के पोल में करंट उतरनेजलभराव में करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरने से हुई हैं।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक करंट से व्यक्ति की मौत पर पांच लाख मुआवजा दिया जाता है। मवेशी की मौत पर उसकी नस्ल के आधार पर राजस्व विभाग रिपोर्ट तैयार करता है। फिर मुआवजा दिया जाता है। विभागीय रिपोर्ट से स्पष्ट है कि साल दर साल बिजली जनित दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

Tags: