भाजपा का दिल्ली से रिश्ता सुख दुख में साथ निभाने का है

दिल्ली भाजपा के नए दफ्तर का उद्घाटन कर बोले प्रधानमंत्री

 भाजपा का दिल्ली से रिश्ता सुख दुख में साथ निभाने का है

जीएसटी सुधार का लाभ आम आदमी तक पहुंचना चाहिए

दिल्ली29 सितंबर (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कहा, आज नवरात्र के इन पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को अपना नया कार्यालय मिला है। दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष हो गए हैंलेकिन जिस बीज से भाजपा इतने विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई हैउसका बीजारोपण अक्टूबर 1951 में हुआ थाजब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। आज दिल्ली भाजपा के पास जो ताकत हैवह पिछले दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और कड़ी मेहनत का परिणाम है। साथ ही देशभर के कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहाहमें यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी सुधार का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहादिल्ली और भाजपा का रिश्ता सिर्फ एक शहर और एक पार्टी का नहीं हैये सेवासंस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का है। पहले जनसंघ और फिर भाजपा के रूप मेंहमारी पार्टी हमेशा दिल्ली के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। जनसंघ की स्थापना के बाद सेहमने हर तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा की है। आपातकाल के दौरानजनसंघ के नेताओं ने दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर सरकारी दमन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। यहां तक कि 1984 के सिख दंगों के दौरानजिसने दिल्ली की आत्मा पर गहरा आघात पहुंचायादिल्ली भाजपा ने हमारे सिख भाइयों की रक्षा की।

प्रधानमंत्री ने कहाकई वर्षों के अंतराल के बाद आज दिल्ली में भाजपा की सरकार है। दिल्ली के लोगों ने अपने बेहतर भविष्य के सपने और उम्मीदें भाजपा में लगाई हैं। इसलिए नए प्रदेश कार्यालय में बैठे हर व्यक्ति की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार दिल्ली के पुनर्निर्माण में जुटी है। इसलिए जब दिल्ली भाजपा सरकार और दिल्ली भाजपा कार्यालय कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगेतो हम विकसित भारतविकसित दिल्ली के सपने को और तेजी से पूरा कर पाएंगे। भाजपा सरकारों के हर अच्छे काम का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचना जरूरी हैइसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव सजग रहना होगा। मैं दिल्ली और देशभर के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी सुधार का लाभ आम आदमी तक पहुंचेजहां हम विपक्ष में हैंवहां हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि वहां की सरकार जीएसटी में कमी का लाभ जनता को दे। जैसे ही हमने जीएसटी कम कियाहिमाचल की सरकार ने सीमेंट के दाम बढ़ा दिएयानि उसी दिन से हिमाचल में सरकार ने जनता के हक की चीज लूटनी शुरू कर दी। हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और स्वदेशी अपनाना है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहाआज हम सभी के लिए खुशी का अवसर है कि लंबे इंतजार के बाददिल्ली प्रदेश भाजपा को अपना कार्यालय मिल गया है और प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि जब भी हमने पार्टी के लिए किसी भी काम के लिए मार्गदर्शन मांगाउन्होंने हमेशा हमारा साथ दियामैं उनका धन्यवाद करता हूं।

Read More आंबेडकर विवाद में कूदी ममता बनर्जी, अमित शाह के खिलाफ TMC का विशेषाधिकार नोटिस

#DelhiBJP, #PMModi, #BJPOffice, #GSTReforms, #IndianPolitics, #BJPDelhi, #GoodGovernance, #PoliticalNews, #IndiaNews, #NarendraModi

Read More टीडीबी सुनिश्चित करे कि अन्नधानम के लिए श्रद्धालुओं से कोई पैसा न लिया जाए: केरल उच्च न्यायालय