क्या मंत्रियों का रात्रिभोज में शामिल होना अपराध है: सीएम

क्या मंत्रियों का रात्रिभोज में शामिल होना अपराध है: सीएम

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| मुख्यमंत्री सिद्धरामैया न कहा कि क्या मंत्रियों का रात्रिभोज में शामिल होना अपराध है? इस बारे में बार-बार सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं| विधानसभा के सामने कित्तूर उत्सव ज्योति प्रज्वलित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सवाल किया हम मंत्री अक्सर रात्रिभोज में शामिल होते हैं, इसमें क्या गलत है?

भाजपा कह रही है कि मंत्रियों को रात्रिभोज में शामिल नहीं होना चाहिए| क्या यह अपराध है? इस मुद्दे पर बार-बार चर्चा क्यों हो रही है? सिद्धरामैया, जिन्होंने भाजपा के रुख को न समझ पाने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की, ने मंत्रियों के रात्रिभोज का पुरजोर बचाव किया| सिद्धरामैया ने स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थानों के परिसरों में आरएसएस की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए मंत्री प्रियांक खड़गे के पत्र पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया|

Tags: