भारत ऊंचाइयां छुएगा, पर जड़ों से नहीं कटेगा

पीएम मोदी ने किया नवकार महामंत्र का जाप

भारत ऊंचाइयां छुएगा, पर जड़ों से नहीं कटेगा

दुश्मन बाहर नहीं हैदुश्मन अपने भीतर है

 नई दिल्ली, 09 अप्रैल (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नवकार महामंत्र दिवस कार्यक्रम में कहा कि नवकार महामंत्र का दर्शन विकसित भारत के विजन से जुड़ता है। प्रधानमंत्री मोदी ने नवकार महामंत्र का जाप किया और कहा, भारत रुकेगा नहींभारत थमेगा नहीं। भारत ऊंचाइयां छुएगालेकिन अपनी जड़ों से कटेगा नहीं।

पीएम मोदी ने कहामैं नवकार महामंत्र की आध्यात्मिक शक्ति को अपने भीतर अनुभव कर रहा हूं। कुछ वर्ष पूर्व मैं बेंगलुरु में ऐसे ही एक सामूहिक मंत्रोच्चार का साक्षी बना थाआज वही अनुभूति हुई और उतनी ही गहराई से हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहानवकार महामंत्र सिर्फ मंत्र नहीं है। यह हमारी आस्था का केंद्र है। हमारे जीवन का मूल स्वर है। इसका महत्व सिर्फ आध्यात्मिक नहीं है। ये स्वयं से लेकर समाज तक सबको राह दिखाता हैजन से जग तक की यात्रा है। इस मंत्र का प्रत्येक पद ही नहींबल्कि प्रत्येक अक्षर अपने आप में मंत्र है।

उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र एक मार्ग है। ऐसा मार्ग जो इंसान को भीतर से शुद्ध करता हैजो इंसान को सौहार्द की राह दिखाता है। नवकार महामंत्र सही मायने में मानवध्यानसाधना और आत्मशुद्धि का मंत्र है। हम जानते हैं कि जीवन के 9 तत्व हैं। ये 9 तत्व जीवन को पूर्णता की ओर ले जाते हैं। इसलिए हमारी संस्कृति में नव का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि नवकार महामंत्र कहता है कि स्वयं पर विश्वास करोस्वयं की यात्रा शुरू करोदुश्मन बाहर नहीं हैदुश्मन भीतर है। नकारात्मक सोचअविश्वासवैमनस्यस्वार्थ ही वो शत्रु हैंजिन्हें जीतना ही असली विजय है। यही कारण है कि जैन धर्म हमें बाहरी दुनिया नहींबल्कि खुद को जीतने की प्रेरणा देता है।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत अपनी संस्कृति पर करेगा। इसलिए हम अपने तीर्थंकरों की शिक्षाओं को सहेजते हैं। जब भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का समय आया तो हमने देश भर में उसे मनाया। आज जब प्राचीन मूर्तियां विदेश से वापस आती हैंतो उसमें हमारे तीर्थंकर की प्रतिमाएं भी लौटती हैं। आपको जानकर गर्व होगा कि बीते वर्षों में 20 से ज्यादा तीर्थंकरों की मूर्तियां विदेश से वापस आई हैं।

Read More लिंक नहर को नहीं रोका जाएगा: मंत्री जी. परमेश्वर

Tags: