पूरी दुनिया देख रही है नया उत्तर प्रदेश : योगी 

गोरखपुर में 1498 करोड़ की 146 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

पूरी दुनिया देख रही है नया उत्तर प्रदेश : योगी 

गोरखपुर, 19 अप्रैल (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में 1498 करोड़ रुपए लागत की 146 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिटप्रतीकात्मक चेक व चाभीप्रमाण पत्रलैपटॉप तथा पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने बच्चों का अन्नप्राशन तथा महिलाओं की गोदभराई की। विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता। जो लोग विकास नहीं कर सकते वे लोग जातिमतपंथमजहबक्षेत्र और भाषा के आधार पर सामाजिकता के ताने-बाने को छिन्न भिन्न कर सकते हैं। वर्ष 2017 के पहले का प्रदेश और वर्ष 2014 के पहले का भारत भ्रष्टाचार के आतंक में डूबा हुआ था। विश्वास का वातावरण नहीं थानौजवान भटक रहा थानक्सलवाद और आतंकवाद देश की सुरक्षा को चुनौती दे रहा था। विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम एक नया भारत देख रहे हैं।

download (16)मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का भारत विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। आज के भारत ने आतंकवाद व नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प के साथ जो कार्य प्रारम्भ कियावह सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंच कर दुनिया के सामने मॉडल बना है। विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय स्थापित करते हुए नया भारत 140 करोड़ भारतवासियों के जीवन में परिवर्तन करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश और नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर दुनिया के सामने है। नए उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसानों का सम्मान है। नारी गरिमा तथा व्यापारियों की सुरक्षा व नौजवानों के रोजगार की गारण्टी भी नए उत्तर प्रदेश में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 08 वर्षों के इस विकास यात्रा को आपने बदलते हुए परिवेश में देखा है। नौजवानों को मिलने वाली नौकरियोंबेटियों और बहनों को मिलने वाली सुरक्षा तथा अन्नदाता किसानों के जीवन में होने वाले परिवर्तन को देखा है। वर्ष 2017 से पहले गोरखपुर में विद्युत आपूर्ति कम होती थी। शहर में 05 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताह में रोटेशन में विद्युत आपूर्ति होती थी। आज 24 घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है। पहले गोरखपुर से बड़हलगंज पहुंचने में 03 घंटे लगते थे। आज मात्र 45 मिनट में बड़हलगंज से गोरखपुर आ सकते हैं। पहले भटहट से गोरखपुर आने में 01 घण्टा लगता था। आज भटहट से गोरखपुर के लिए 4-लेन सड़क बन गई है। भटहट में आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। यह परिवर्तन एक सकारात्मक सोच के कारण ही हो पाया है।

Read More नीट जनेऊ विवाद के बाद कलबुर्गी में दो लोग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। लोगों को इंसेफेलाइटिसमलेरियाडेंगू जैसी अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता था। गोरखपुर के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। नौजवान पलायन को मजबूर था। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुसहर जनजाति भुखमरी का शिकार होती थी। बुन्देलखण्ड में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। बेटी व बहन घर से बाहर निकलने तथा व्यापारी व्यापार करने में असुरक्षा महसूस करता था। आज उत्तर प्रदेश माफियागुण्डादंगा मुक्त हो गया है। एक जनपद-एक उत्पाद’, ‘एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज’ पर कार्य कर रहा है।

Read More गाय के गोबर से बने पेंट से रंगी जाएंगी यूपी की इमारतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भूमि के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण और किसानों के मध्य संघर्ष होता था। हमने उनकी समस्याओं का समाधान किया। आज गरीबों के लिए मकान बन रहे हैं। फर्टिलाइजर कारखानासैनिक स्कूलपिपराइच की चीनी मिल पुनः प्रारम्भ हो गई है। गोरखपुर में सड़कों का नया जाल बिछ चुका है। लखनऊवाराणसीनेपालकुशीनगर और देवरिया को 4-लेन की कनेक्टविटी के साथ जोड़ा गया है। आज गोरखपुर एयर कनेक्टिविटी के साथ जुड़ चुका है।

Read More गैर-भाजपा शासित राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने में हो रही लापरवाही: सांसद

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हो रहा हैयह परियोजनाएं गोरखपुर की सभी 09 विधानसभाओं के लिए हैं। पहले कोई सोचता था कि गोरखपुर में फर्टिलाइजर कारखाना फिर से प्रारम्भ होगा। गोरखपुर में एम्स आएगागोरखपुर से 14-14 फ्लाइटें चलेंगी। बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनेगाआयुष विश्वविद्यालय बनेगा। पिपराइच की चीनी मिलबड़हलगंज में होम्योपैथिक कॉलेज चल पाएगा। कोई सोचता था कि गीडा में उद्योग आएंगे। गोरखपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लिंक एक्सप्रेस-वे आएगालेकिन आज यह सब हकीकत है। पहले कोई सोचता भी नहीं था कि रामगढ़ताल झील का रूप लेगाआज यह हकीकत में एक विश्वस्तरीय झील है। यह झील गोरखपुरपूर्वी उत्तर प्रदेशनेपाल तथा बिहार के लोगों के लिए पयर्टन के आकर्षण का केन्द्र बनी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एक सकारात्मक सोच बनती हैतभी विकास आगे बढ़ता है। आज गोरखपुर का विकास देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं कि यह वही गोरखपुर हैजो पहले था। आज कोई भी वाराणसीप्रयागराजलखनऊअयोध्यामेरठग्रेटर नोएडागाजियाबादआगरा सहारनपुर तथा अन्य तमाम जनपदों में जाता है तो कहता है कि विकास हुआ है। आज उत्तर प्रदेश नई पहचान बना रहा है। बेटियां बिना भय के स्कूल जा रही हैंनौजवान स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर रहा हैयही परिवर्तन है। आज नए उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव के सभी को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। नए उत्तर प्रदेश में स्थानीय हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ाने के लिए एक जनपद-एक उत्पाद योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनापी0एम0 विश्वकर्मा योजना सुचारू ढंग से संचालित हो रही हैं। स्ट्रीट वेण्डरों के लिए भी एक नई योजना आयी है। स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी वितरित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में कोई भूखा नहीं मर सकता। आज प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। कुछ ही दिनों में जीरो पॉवर्टी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डबल इंजन सरकार एक नए कार्यक्रम को लेकर आ रही है। हर ग्राम पंचायत में ऐसे परिवारजो किसी कारणवश शासकीय योजनाओं से वंचित रह गये हैंउनका सर्वे कराया गया है। उन सभी को अपने-अपने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। जिसके पास मकान नहीं हैउनको पक्का मकान मिलेगा। जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैउन्हें आयुष्मान कार्ड प्राप्त होगा। जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैउन्हें राशन कार्ड मिलेगा। जिन पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा हैउन्हें पेंशन का लाभ मिलेगा। जिनके पास रोजगार नहीं हैउन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास डबल इंजन सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो परियोजनाएं बन चुकी हैंउनमें प्रदेश की 25 करोड़ जनता का पैसा लगा है। उस पैसे का दुरुपयोग नहीं होने दिया जायेगा। जिस कार्य के लिए जितना पैसा स्वीकृत हैवह पैसा उसी कार्य के लिए खर्च होयह हमारा प्रयास होना चाहिए। हम उन्हें उसी प्रकार की व्यवस्था के साथ जोड़ें। जिन परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैंउसकी क्वालिटी ठीक होयह स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी देखना चाहिए। सम्बन्धित कार्यदायी संस्था की भी निगरानी होनी चाहिए। कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से होतभी लम्बे समय तक इन योजनाओं का लाभ जनता-जनार्दन को प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर सांसद रवि किशन शुक्ल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

Tags: