दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार

एमसीडी में भी आपा ध्वस्त, इकबाल सिंह मेयर बने

दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (एजेंसियां)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडीके मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपाके उम्मीदवार सरदार राजा इकबाल सिंह ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 133 वोट मिलेजबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को मात्र 8 वोटों पर संतोष करना पड़ा है। वहींआम आदमी पार्टी (आपाने इस चुनाव से खुद को अलग रखा। भाजपा ने चुनाव से पहले ही सरदार राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को डिप्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। राजा इकबाल सिंह इस समय नगर निगम में नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

राजा इकबाल सिंह की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत शिरोमणि अकाली दल से हुई थी। उनका पारिवारिक संबंध भी अकाली राजनीति से गहरा रहा है। उनके ससुर जीटीबी नगर से पार्षद रहे हैंजबकि उनके साले आज भी अकाली दल से जुड़े हुए हैं। खुद राजा इकबाल सिंह भी जीटीबी नगर से पार्षद रह चुके हैं। सितंबर 2020 तक वे दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइंस जोन के प्रमुख थे। इसी दौरान जब केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध हुआ और अकाली दल ने एनडीए से समर्थन वापस लियातब पार्टी ने इकबाल सिंह से इस्तीफा देने को कहालेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके नौ महीने बाद भाजपा ने उन्हें उत्तर दिल्ली नगर निगम का मेयर बना दिया।

हनुमान जयंती के दिन 16 अप्रैल 2020 में दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद नगर निगम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसमें अधिकांश निर्माण मुस्लिम समुदाय के थे। उस समय उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ही थे। यह कार्रवाई उन्हें राजनीतिक रूप से चर्चा में ले आई थी।

Tags: