10 जून तक बाढ़ से बचाव की तैयारियां पूरी करने का निर्देश

 10 जून तक बाढ़ से बचाव की तैयारियां पूरी करने का निर्देश

सीएम ने दुधवा टाइगर रिजर्व में की वन एवं पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक

लखीमपुर खीरी26 अप्रैल (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व में समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां वन विभाग व पर्यटन विभाग के प्रजेंटेशन को देखा। फिर जनपद के विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी ली। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुधवा टाइगर रिजर्व के पार्क में मौलश्री का पौधा रोपाफिर यहां लगे स्टॉल का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री का थारू महिलाओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में स्थानीयवन व पर्यटन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से बचाव को लेकर चलाई जा रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि 10 से 12 जून तक इससे जुड़ी परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती कर ली जाए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि जनपद के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के समन्वय से योजनाएं तैयार कराई जाएं।  मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। 

सीएम ने वन विभाग के प्रजेंटेशन को देखने के बाद कहा कि पर्यटन विकास को बढ़ाने का निर्देश दिया और दुधवा में आने वाले पर्यटकों की वर्षवार संख्या पूछी। मुख्यमंत्री ने पर्यटन के अधिकारियों का भी प्रेजेंटेशन देखा और कनेक्टिविटीहोटलगाइड के रूप में स्थानीय लोगों को जोड़ने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुधवा टाइगर रिजर्व को इको टूरिज्म के केंद्र के रूप में कैसे विकसित करेंवन-पर्यटन मिलकर 15 दिन में यह प्लानिंग तय करे।  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्यटन विकास हो। यहां पर्यटकों के लिए बेहतरीन सुविधा दी जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पुलिसएसएसबी व वन विभाग के अफसर वन क्षेत्र में संयुक्त पेट्रोलिंग करेंताकि अवैध कटान न हो और वन्य जीवों को कोई नुकसान न हो। मुख्यमंत्री ने कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव-मानव संघर्ष रोकने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाए। वन क्षेत्र के आसपास बने गांवों में सोलर फेंसिंग कराई जाए। मुख्यमंत्री को सुहेली नदी के पुनरुद्धार के लिए कराए जा रहे प्रयास से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि पांच किमी के क्षेत्र में सफाई हो रही है। सीएम ने मनरेगा व सिंचाई के माध्यम से सफाई व जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने को कहा।

Read More गुलमर्ग गंडोला और सारे पर्यटन स्थल बंद, वैष्णो देवी आने पर रोक

मुख्यमंत्री के समक्ष जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की अभिनव पहल मिशन मैदान के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि 1000 स्कूलों में आदर्श खेल मैदान तैयार किए गए हैं। जिन स्कूलों में खेल मैदान की जगह नहीं थीवहां रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन बनाए हैं। सीएम ने इस प्रयास की सराहना की। बैठक में संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंहलखीमपुर खीरी के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवालमंत्री स्वतंत्र देववन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेनाराज्यमंत्री केपी मलिकस्थानीय जनप्रतिनिधिप्रमुख सचिव मुकेश मेश्रामअनिल कुमारआयुक्त रोशन जैकबजिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल आदि मौजूद रहीं।

Read More  पाकिस्तान के लिए जासूसी करता है आजाद मलिक

Tags: