लंदन की सड़कों पर रोमांस! जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का वीडियो वायरल

लंदन की सड़कों पर रोमांस! जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का वीडियो वायरल

लंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों लंदन में अपनी छुट्टियां मना रही हैं और चर्चा में हैं अपने स्टाइल और रिलेशनशिप को लेकर। उनकी बहन खुशी कपूर और कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी इस वेकेशन का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर इन तीनों की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें जान्हवी और शिखर हाथों में हाथ डाले टहलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को राह चलते एक राहगीर ने कैद किया और जल्द ही यह इंस्टाग्राम पर छा गया।

वीडियो में जान्हवी कपूर ब्लैक ट्यूब टॉप और जॉगर पैंट में बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश लग रही हैं। उनके खुले बाल और नो-मेकअप लुक उनकी नैचुरल ब्यूटी को उभारते हैं। वहीं शिखर पहाड़िया ने व्हाइट पैंट और कैजुअल टी-शर्ट पहन रखी थी, जो उनके कूल अंदाज़ को दिखा रहा था। दोनों को साथ देखकर फैंस रोमांचित हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं कि यह बॉलीवुड का अगला पावर कपल हो सकता है।

उनके साथ जान्हवी की बहन खुशी कपूर भी थीं, जिन्होंने सफेद टॉप और डेनिम लुक में अपनी सादगी से सभी का ध्यान खींचा। तीनों को लंदन की खुली और शांत सड़कों पर एक साथ समय बिताते देखा गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को हाल ही में जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 में देखा गया था। अब वह अगली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ परम सुंदरी में नजर आएंगी, जो 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसी दिन अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 भी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर टक्कर तय मानी जा रही है। इसके अलावा जान्हवी की फिल्म होमबाउंड — जिसमें ईशान खट्टर और विशाल जेठवा भी हैं — को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में खूब सराहा गया था और यह फिल्म भी जल्द रिलीज होगी।

Read More मरम्मत के कुछ दिन बाद ही नंतूर रोड पर फिर गड्ढे