अयोध्या में बनेगा पटेल और अटल स्मृति द्वार

बाकरगंज में पटेल और गोंडा मार्ग पर बनेगा अटल द्वार

अयोध्या में बनेगा पटेल और अटल स्मृति द्वार

अयोध्या19 जून (एजेंसियां)। योगी सरकार के नेतृत्व में अयोध्या धार्मिकसांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे के विकास में नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब यहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में स्मृति-द्वार का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसकी स्वीकृति देते हुए निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी है। इस परियोजना से अयोध्या की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गरिमा और बढ़ेगी।

अम्बेडकरनगर मार्ग में बाकरगंज बाजार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार व अयोध्या गोंडा मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास अटल वाजपेई द्वार का निर्माण कराया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति द्वार की लागत 16.57 लाख रुपए आएगीजिसके तहत 9.42 लाख रुपए की प्रथम किस्त अवमुक्त की जा चुकी है। अटल बिहारी वाजपेयी द्वार की लागत 17.17 लाख आएगी। जिसकी प्रथम किश्त के रुप में 10.302 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

अयोध्या धाम में फटिक शिला पार्किंग का निर्माण व पयर्टकीय सुविधाओं का विकास का कार्यरामपथ और धर्मपथ पर मिस्टिंग फैन का कार्यराम की पैड़ी पर आरती घर व पर्यटन विकास का कार्यलता चौक के दाहिने तरफ राम की पैड़ी कैनाल रोड़ पर धर्मपथ के समानान्तर राष्ट्र की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले थीम वाल का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। इसके साथ नगर निगम क्षेत्र में 17 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। रीडगंज चौराहे से गुलाब बाड़ी तक मार्ग का चौड़ीकरण 9.50 करोड़लगभग 33 करोड़ की लागत से रामपथ से ग‌द्दोपुर होते हुए रायबरेली रोड तक चौड़ीकरण40 करोड़ की लागत से देवकाली से जेल रोड का चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण, लगभग 113 करोड़ की लागत से नियावां चौराहे से पाटेश्वरी देवी मंदिर होते हुए रामपथ तक फोरलेन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। रामकथा पार्क में नवीन पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्यगुलाब बाड़ी पार्क का सौंदर्यीकरणगुप्तार घाट में यात्रियों की सुविधा के लिए बेंच व प्रकाश व्यवस्थाराजघाट के निकट एम्पिली थिएटर एवं फूड कोर्ट का कार्यकिया जाएगा।

योगी सरकार ने स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। इसके तहत 351 करोड़ रुपए की लागत से 27 हजार घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगाजिससे शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही नियावां से पाटेश्वरी मंदिर होते हुए रामपथ तक फोरलेन सड़क का निर्माण होगाजो यातायात को सुगम बनाएगा और तीर्थयात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा। इसके अतिरिक्तनगर निगम क्षेत्र में अन्य सड़कों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रस्तावित हैजो अयोध्या को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान करेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में भयमुक्त परिवेश के कारण आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बन गया है। उन्होंने बताया कि अमृत-2 के तहत 351.4 करोड़ की लागत से नगर निगम की सीवरेज योजना पार्ट-2 के तहत 27 हजार घरों को जोड़ा जाएगा। इस परियोजना की लागत 351 करोड़ रुपए है। जिसमें चार पम्पिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

Read More  भारत-पाक युद्ध विराम में मेरी कोई भूमिका नहीं

रामनगरी के विकास में यहां के संत महंतों के साथ आम जनता की सरकार से अपेक्षा व सुझाव को समाहित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसमें पूरे विश्व से आने वाले पर्यटक व तीर्थयात्रियों की आवश्यकताएं भी शामिल है। इसके लिए लगातार तीर्थयात्रियों व आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनकी अपेक्षा व सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। जिससे विकास की इस पटकथा में जनता आज खुद को जोड़कर देख रही है। इस बीच परियोजनाओं को लेकर विपक्ष ने गुमराह करने का लगातार प्रयास किया। चाहे वह मुआवजे का प्रश्न हो अथवा जनता की अन्य समस्याएंउनका लगातार त्वरित गति से समाधान किया गया।

Read More  रेप का झूठा केस करने वाली महिला को 7.5 साल की कैद