प्रशासन के प्रयास से एक महीने में बने 1030 तालाब

हर गांव तालाब अभियान में लखीमपुर खीरी ने बनाया रिकॉर्ड

 प्रशासन के प्रयास से एक महीने में बने 1030 तालाब

लखीमपुर खीरी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

लखनऊ/लखीमपुर खीरी19 जून (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। लखीमपुर खीरी जिले ने हर गांव तालाब अभियान के तहत महज एक महीने में 1030 सामुदायिक तालाबों का निर्माण कर जल संरक्षण के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया हैजो योगी सरकार की ठोस इच्छाशक्ति और जनभागीदारी के मॉडल को दर्शाता है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन और सीडीओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में यह अभियान न केवल जल संरक्षण का प्रतीक बनाबल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा दी है।

download (7)

स्थानीय विकास भवन के विवेकानंद सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के निर्णायक प्रमिल द्विवेदी ने इस उपलब्धि को मान्यता दी। उन्होंने डीएम और सीडीओ को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर जिले को जल सशक्तिकरण का चमकता सितारा बताया। इस अभियान ने 700 एकड़ से अधिक भूमि को जल संरक्षण योग्य बनाया और हर ब्लॉक में 70-80 तालाबों का निर्माण सुनिश्चित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक प्रमिल द्विवेदी ने इसे सामूहिक प्रयासप्रशासनिक समर्पण और जनभागीदारी का आदर्श उदाहरण बताया। इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के जरिए लखीमपुर खीरी ने यह सिद्ध कर दिया है कि ठोस इच्छाशक्ति और समर्पित प्रयासों से ग्रामीण विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। हर गांव तालाब अभियान अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहींबल्कि जल सुरक्षा की दिशा में एक जन आंदोलन बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान ने न केवल जल संकट से निपटने का रास्ता दिखायाबल्कि ग्रामीण समुदाय को सशक्त करने का भी आधार तैयार किया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए यह केवल एक रिकॉर्ड नहींबल्कि जल संरक्षण की दिशा में एक जनभागीदारी से उपजी ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमने एक महीने में 1000 से अधिक तालाबों की खुदाई का लक्ष्य पूरा किया और वह भी इस संकल्प के साथ कि पहली बारिश से पहले हर तालाब तैयार हो जाए। इस अभियान की कमान सीडीओ अभिषेक कुमार ने पूरी निष्ठा और नेतृत्व के साथ संभालीऔर हमारी समर्पित टीम ने इसे मिशन मोड में बदल दिया। प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 70 से 80 तालाब खोदे गए और करीब 700 एकड़ भूमि को जल संरक्षण योग्य क्षेत्र में तब्दील कर दिया गया। यह किसी क्रांति से कम नहीं।

Read More  कर्नाटक के कई तालुकों में मानसून से पहले हुई भारी बारिश से भूजल स्तर में सुधार

उन्होंने कहा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने हमारे प्रयास को मान्यता दीऔर एक समारोह में हमें यह रिकॉर्ड प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया। आज उनकी टीम ने न सिर्फ निरीक्षण कियाबल्कि हमें 'एक महीने में सर्वाधिक तालाब निर्माणके राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सुशोभित किया। इस कार्यक्रम में डीसी मनरेगा सुशांत सिंहडीपीआरओ विशाल सिंहसभी खंड विकास अधिकारी और इंडिया बुक का रिकॉर्ड की पूरी टीम मौजूद रही।

Read More संभल सांसद बर्क ने भरे छह लाख रुपए

हर गांव तालाब अभियान केवल जल संरक्षण की पहल नहींबल्कि इसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने का भी काम किया है। अभियान के दौरान करीब 7 लाख मानव दिवसों का सृजन हुआजिससे उन किसानों और श्रमिकों को रोजगार मिलाजो कृषि कार्यों के ठहराव के कारण खाली थे। अभियान की एक विशेष उपलब्धि रही 30 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की सक्रिय भागीदारीजिसने इसे सिर्फ विकास परियोजना नहींबल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समावेशन की मिसाल भी बना दिया

Read More मेट्रो स्टेशनों पर नंदिनी की जगह अमूल को अनुमति देना सही नहीं: रेणुकाचार्य

Tags: