अब आलू से बनेगा आटा, दुनियाभर में होगा निर्यात

अब आलू से बनेगा आटा, दुनियाभर में होगा निर्यात

आगरा, 24 जून (एजेंसियां)। फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव में केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने कहा कि अब आलू से आटा बनेगा। दुनियाभर में इसका निर्यात बढ़ाया जाएगा। सब्जियों का राजा अब विश्व पटल पर छाएगा। आलू का आटा बनेगा। दुनियाभर में इसका निर्यात बढ़ेगा। यह संभव हो रहा है केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) के वैज्ञानिकों की मेहनत से। आलू का आटा बनाने के अलावा मोटे अनाज की ग्लूटेन रहित ब्रेड से लेकर जेमजैली सहित एक दर्जन उत्पादों में नवाचार हो रहा है।

रावी इवेंट्सचैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन और एमएसएमई के सहयोग से आयोजित फूड एक्सपो एंड कॉन्क्लेव 2025 के दूसरे दिन सोमवार को तकनीकी सत्रों का दौर चला। केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) के वैज्ञानिकों ने फूड टेक्नोलॉजी के बारे में बताया। मैसूर से आई खाद्य वैज्ञानिक डॉ. विजयलक्ष्मी एस ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक दर्जन नवाचार पर काम शुरू किया हैजिसमें आलू का आटा खास है। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के लिए तकनीकी जानकारियां दीं।

खाद्य वैज्ञानिक डॉ. खुशबू शर्मा ने बताया कि कैसे कम से कम प्रसंस्करण के माध्यम से खाद्य पदार्थों की प्राकृतिक संरचनापोषण और स्वाद को बनाए रखा जाए। उन्हें लंबी अवधि तक सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने मोटे अनाज पर आधारित रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट उत्पादों पर जोर दिया। डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि सीएफटीआरआई अब तक 300 से अधिक खाद्य प्रोसेसिंग तकनीकों का स्थानांतरण कर चुका है।

चौथे सत्र में फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय खाद्य पदार्थों की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। 200 से अधिक देशों में भारतीय मसालेसब्जियां आदि निर्यात हो रहा है। लेकिनफिर भी निर्यात का ये प्रतिशत प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि अफ्रीकी देशयूरोपसाउथ एशिया के देशों में भारतीय खाद्य पदार्थों की बहुत मांग है। यदि खाद्य उद्यमी निर्यात को प्राथमिकता देंतो विश्व की हर थाली में भारतीय भोजन की महक उठेगी।

Read More विधायक पाटिल ने मंत्री जमीर अहमद खान पर सीधे तौर पर आरोप नहीं लगाया: बसवराज रायरेड्डी