राजा भैया के सास-ससुर को जान का खतरा

डीजीपी को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

 राजा भैया के सास-ससुर को जान का खतरा

लखनऊ, 04 जुलाई (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश के चर्चित विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस बार चर्चा में होने की वजह वो खुद नहीं उनकी पत्नी हैं। उनकी पत्नी पर उनके ही माता-पिता ने जान का खतरा बताते हुए डीजीपी से सुरक्षा की मांग की है। बीते गुरुवार को राजा भैया के ससुर रवि प्रताप सिंह ने डीजीपी और लखनऊ पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी बेटी भानवी से उन्हें और परिवार के लोगों को जान का खतरा है।

बीते दिनों पहले भानवी सिंह ने लखनऊ स्थित अपनी बहन के आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। जिसके बाद राजा भैया के ससुर ने पुलिस को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा- हमने भरोसे में आकर अपनी बेटी भानवी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी लेकिन उसने बिना हमारी इजाजत के हमारी करोड़ों की सम्पत्ति बेच दी। इसके साथ ही भानवी ने एक नौकर के हाथों हमें मारने की साजिश भी रची थी। उसने हमारे खाने में जहर मिलाने की भी कोशिश की थी। रवि प्रताप ने अपनी बेटी भानवी सिंह पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि भानवी सम्पत्ति के लालच में मारपीट करती हैं। अपनी मां और बहन से हाथापाई कर चुकी हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि भानवी सिंह ने बीते 1 जुलाई की रात लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। जिसके बाद ये मामला हुआ है।

दरअसल हजरतगंज इलाके में भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह का फ्लैट है। जहां वो अपने माता-पिता से मिलने पहुंची थीं। लेकिन भानवी सिंह के गेट पर पहुंचने के बाद घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला जिसके बााद उन्होंने जमकर बवाल किया। मामला बिगड़ने के बाद साध्वी सिंह 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई। पुलिस के आने के बाद मामला कुछ शांत हुआ। इसको लेकर भानवी सिंह ने आरोप लगाया था कि वो अपने माता-पिता से मिलने आई थीं लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। वहीं इस मामले में साध्वी सिंह का कोई बयान नहीं आया।

प्रतापगढ़ की कुंड़ा विधानसभा से 7 बार के विधायक राजा भैया और भानवी सिंह की शादी साल 1995 में हुई थी। लेकिन साल 2022 में भानवी ने राजा भैया पर मारपीट करनेअन्य महिला के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था और फिर बाद में दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। भानवी लंबे समय से दिल्ली में ही रह रही हैं।

Read More  15 दिन में डेढ़ लाख पर्यटक अनंतनाग आए