25 हजार ने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

चौथे दिन 7 हजार श्रद्धालु रवाना, कश्मीर पहुंचे 30 हजार

25 हजार ने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू05 जुलाई (ब्यूरो)। अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। यह इसी से स्पष्ट है कि पिछले चार दिनों में 25 हजार श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन कर लिए। गर्मी के कारण हिमलिंग का पिघलना भी शुरू हो गया है। आज भी जम्मू से 7 हजार के करीब श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ और आधिकारिक तौर पर अभी तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शिरकत कर चुके हैं।

हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए तमाम भक्त और श्रद्धालु बाबा बर्फानी के धाम की ओर बढ़ रहे हैं। कई लोग पैदल ही तीर्थ यात्रा कर रहे हैंतो काफी संख्या में लोग घोड़ेखच्चरों और पालकी के जरिए गुफा तक पहुंचने के लिए निकल पड़े हैं। खुशगवार मौसम में कश्मीर की शानदार हरी भरी वादियों के बीच पूरे यात्रा मार्ग पर लोगों की कतारें ही कतारें नजर आ रही हैं। आज नूनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता हैहर कोई बर्फानी के हिमस्वरूप के दर्शन के लिए आतुर है।

अधिकारियों ने बताया कि 6,979 तीर्थयात्रियों के चौथे जत्थे में 5,196 पुरुष, 1,427 महिलाएं, 24 बच्चे, 331 साधु और साध्वी तथा एक ट्रांसजेंडर श्रद्धालु शामिल हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच दो अलग-अलग काफिलों में भगवती नगर आधार शिविर से आज तड़के 3.30 बजे से 4.05 बजे के बीच जत्था रवाना हुआ। 4,226 तीर्थयात्री 161 वाहनों में सवार होकर 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से नुनवान आधार शिविर के लिए रवाना हुएजबकि 2,753 तीर्थयात्री 151 वाहनों में सवार होकर 14 किलोमीटर लंबे छोटे लेकिन अधिक ढलान वाले बालटाल मार्ग की ओर रवाना हुए।

शनिवार को पहलगाम जाने वाले काफिले की चार बसों के रामबन जिले में चंदरकोट लंगर स्थल के पास आपस में टकरा जाने से कम से कम 36 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए। ब्रेक फेल होने के कारण एक बस काफिले में शामिल तीन अन्य बसों से टकरा गई। सभी घायल तीर्थयात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। उपायुक्त रामबन इलियास खान ने अस्पताल का दौरा किया और घायल तीर्थयात्रियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Read More  बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार

अमरनाथ यात्रा को स्वच्छ बना रहा स्वाहा

जम्मू05 जुलाई (ब्यूरो)। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु एक नया मंत्र गुनगुना रहे हैं। बोल बमपर्यावरण को कचरा मुक्त रखेंगे हम। इस पवित्र यात्रा में पर्यावरण और स्वच्छता को जोड़ा है इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा ने। कचरा मुक्त यात्रा की सोच को हकीकत में बदल रहा है स्वाहा। स्वाहा पिछले चार वर्षों से अमरनाथ यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त बना रहा है। जम्मू कश्मीर के डायरेक्टरेट ऑफ रूरल सैनिटेशन द्वारा यह कार्य स्वाहा को सौंपा गया है। इस बार यात्रा मार्ग में करीब 550 टन कचरा निकलने का अनुमान है।

Read More बस ने डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को टक्कर मारी

स्वाहा की वजह से पिछले चार साल में तस्वीर बदली है। अब यात्रा के बाद पूरा अमरनाथ यात्रा मार्ग कचरा मुक्त दिखता है। अब यात्रा मार्ग की पहाड़ियां और नदियां प्लास्टिक और गंदगी से मुक्त हैं। स्वाहा के सह संस्थापक समीर शर्मा ने बताया कि ये लगातार चौथा वर्ष है जब पहाड़ों और घाटियों की सफाई के लिए जम्मू और कश्मीर के युवाओं साथ मिलकर इस मिशन को सफल बनाने के संकल्प पर स्वाहा जुटा हुआ है। यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है और आधार शिविरों से लेकर गुफा तक कपड़ों के थैले मुफ्त में बांटे जा रहे हैं, जिससे प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो रहा है।

Read More मैसूरु के जयदेव अस्पताल में और अधिक हृदय रोग विशेषज्ञों की मांग

#AmarnathYatra, #BabaBarfani, #Pilgrimage, #25ThousandDarshan, #HarHarMahadev, #BamBamBhole