आज से डोर-टू-डोर पुलिस नामक एक अभिनव कार्यक्रम होगी शुरू
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| जन-हितैषी पुलिस व्यवस्था के तहत, राज्य गृह विभाग शुक्रवार से डोर-टू-डोर पुलिस नामक एक अभिनव कार्यक्रम शुरू करेगी| शुक्रवार सुबह १०.३० बजे, गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर, पुलिस महानिदेशक-पुलिस महानिरीक्षक डॉ. एम.ए. सलीम और शहर पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह गोविंदराजनगर वार्ड स्थित एमसी लेआउट में इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे| डोर-टू-डोर पुलिस कार्यक्रम में, महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी बीट में महिलाओं की समस्याओं को खुलकर सुनेंगी|
वे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में काम करेंगी, साथ ही घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता और कानूनी जागरूकता पैदा करेंगी| पुलिस सेवाओं के हर स्तर पर जन सहयोग और भागीदारी से ही उत्कृष्ट सेवा प्रदान करना संभव है| इस संबंध में, प्रत्येक थाना क्षेत्र को उप-बीटों में विभाजित करके कर्मचारियों की नियुक्ति पहले ही कर दी गई है| अब से, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर जनता की शिकायतें सुनेंगे और कानून के दायरे में समाधान करने का प्रयास करेंगे|
पुलिस विभाग पर समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, अपराधों का पता लगाने, समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने और सुरक्षा प्रदान करने की महती जिम्मेदारी है| आइए, बिना किसी डर के खुले मन से अपनी समस्याएँ पुलिस के साथ साझा करें|