अंतरिक्ष में उपलब्धि से विज्ञान का माहौल बना

मन की बात में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 अंतरिक्ष में उपलब्धि से विज्ञान का माहौल बना

नई दिल्ली, 27 जुलाई (एजेंसियां)। आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा ने पूरे देश में विज्ञान का माहौल बना दिया। आज देश के बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान में दिलचस्पी लेने लगे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज अपने मन की बात के 124वें एपिसोड में बोल रहे थे। पीएम मोदी ने देश की सफलताओं की और उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, पिछले कुछ समय में देश में खेलविज्ञान और संस्कृति को लेकर बहुत कुछ ऐसा हुआ हैजिस पर हर भारतीय को गर्व है। अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी की बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर उतरे तो पूरा देश खुशी और गर्व से भर गया। जब चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई तो देश में विज्ञान को लेकर अलग माहौल बना। अब छोटे-छोटे बच्चे अंतरिज्ञ विज्ञान में रुचि ले रहे हैं। आपने इंस्पायर मानक अभियान का नाम सुना होगा। यह बच्चों में इनोवेशन को बढ़ावा देने का अभियान है। इस अभियान में हर स्कूल से पांच बच्चे चुने जाते हैं। हर बच्चा एक नया आइडिया लेकर आता है। इससे अब तक लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं और चंद्रयान-3 मिशन के बाद इनकी संख्या दोगुनी हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश में स्पेस स्टार्ट-अप तेजी से बढ़ रहे हैं। पांच साल पहले देश में 50 से भी कम स्टार्टअप थे। आज सिर्फ स्पेस सेक्टर में ही ये 200 से ज्यादा हो गए हैं। पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से कहा, अगले महीने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस-डे है। आप इसे कैसे मनाएंगेकोई नया विचार है तो मुझे नमो एप पर जरूर भेजिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में भारत में विज्ञान तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में भारत के देवेश पंकजसंदीप कुचीदेबदत्त प्रियदर्शी और उज्जवल केसरी ने मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया। गणित की दुनिया में भी भारत अपनी जगह बना रहा है और इंटरनेशनल मेथमेटिकल ओलंपियाड में हमारे छात्र तीन गोल्डदो सिल्वर और एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। अगले महीने  मुंबई में एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड होने जा रहा है। यह अब तक का सबसे बड़ा ओलंपियाड होगा। भारत अब ओलंपिक और ओलंपियाडदोनों के लिए आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गौरव के साथ उल्लेख करते हुए कहा, यूनेस्को ने 12 मराठा के किलों को वर्ल्ड हेरीटेज साइट्स के रूप में मान्यता दी है। इनमें 11 किले महाराष्ट्र के और एक तमिलनाडु का किला शामिल है। सल्हेर के किले में मुगलों की हार हुई थी। शिवनेरी  में छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था। खानदेरी में समुद्र के बीच किला है। दुश्मन उन्हें रोकना चाहते थेलेकिन शिवाजी महाराज ने असंभव को संभव करके दिखा दिया। प्रतापगढ़ के किले में अफजल खान पर जीत मिली। विजयदुर्ग में गुप्त सुरंगें थीं। छत्रपति शिवाजी महाराज की दूरदर्शिता का प्रमाण इस किले में मिलता है। कुछ साल पहले रायगढ़ के दौरे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने नमन करने का मुझे मौका मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा, देश के और हिस्सों में भी ऐसे ही अद्भुत किले हैंजिन्होंने आक्रमण झेलेखराब मौसम की मार झेलीलेकिन आत्मसम्मान को कभी भी झुकने नहीं दिया। राजस्थान का चित्तौड़गढ़ का किलाकुंभलगढ़ किलारणथंभौर किलाआमेर किलाजैसलमेर का किला तो विश्व प्रसिद्ध है। कर्नाटक में गुलबर्गा का किला भी बहुत बड़ा है। चित्रदुर्ग के किले की विशालता भी आपको कौतूहल से भर देगी कि उस जमाने में ये किला बना कैसे होगा! उत्तर प्रदेश के बांदा में है कालिंजर किला। महमूद गजनवी ने कई बार इस किले पर हमला किया और हर बार असफल रहा। बुंदेलखंड में ऐसे कई किले हैं, ग्वालियरझांसीदतियाअजयगढ़, गढ़कुंडारचंदेरी। ये किले सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं हैये हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। संस्कार और स्वाभिमानआज भी इन किलों की ऊंची-ऊंची दीवारों से झांकते हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूंइन किलों की यात्रा करेंअपने इतिहास को जानेंगौरव महसूस करें।

Read More एनजीओ के वेश में नेपाल को डंस रहा जेहादी सांप

प्रधानमंत्री मोदी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को खास तौर पर याद किया और कहा, 11 अगस्त 1209 को बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के लोगों की सांसें थमी हुई थीं। लोगों की आंखों में आंसू थेलेकिन दिलों में ज्वाला थी। लोगों ने जेल को घेर रखा थाजहां एक 18 साल का युवक अंग्रेजों के खिलाफ अपना देश-प्रेम व्यक्त करने की कीमत चुका रहा था। जेल के अंदर अंग्रेज अफसर एक युवा को फांसी देने की तैयारी कर रहे थे। उस युवा के चेहरे पर भय नहीं थाबल्कि गर्व से भरा हुआ था। वह वीर साहसी युवा थेखुदीराम बोस। सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने वो साहस दिखायाजिसने पूरे देश को झकझोर दिया। तब अखबारों ने भी लिखा था, खुदीराम बोस जब फांसी के फंदे की ओर बढ़ेतो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। ऐसे ही अनगिनत बलिदानों के बादसदियों की तपस्या के बादहमें आजादी मिली थी। देश के दीवानों ने अपने रक्त से आजादी के आंदोलन को सींचा था।

Read More पुंछ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए दो आतंकी

पीएम मोदी ने कहा, अगस्त का महीना इसलिए तो क्रांति का महीना है। 1 अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि होती है। इसी महीने 8 अगस्त को गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। फिर आता है 15 अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस। हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैंउनसे प्रेरणा पाते हैंलेकिन साथियोहमारी आजादी के साथ देश के बंटवारे की टीस भी जुड़ी हुई हैइसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसन के रूप में मनाते हैं।

Read More अगस्त के पहले सप्ताह में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना

#मनकीबात, #PMModi, #ModiSpeech, #MannKiBaat, #प्रधानमंत्रीमोदी, #PMModiAddress, #ModiRadioProgram