कांग्रेस बताए मुंबई हमले में आतंकी कहां से आए थे?

कांग्रेस बताए मुंबई हमले में आतंकी कहां से आए थे?

नई दिल्ली, 28 जुलाई (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहलगाम न जाकर बिहार के चुनावी सभा में संबोधन करने को लेकर उठाए गए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के सवाल पर केंद्रीय मंत्री एवं जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस थाजब पीएम मोदी मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करने गए थे। वहांपीएम मोदी ने पहली बार पहलगाम की घटना पर बात की और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उनकी कल्पना से परे जवाब मिलेगा।

पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, गौरव गोगोई ने सेना की वीरता और साहस की एक बार भी प्रशंसा नहीं की। उनकी नजर में सैनिकों का कोई महत्व नहीं है। आतंकी घटना आज की नहीं है। देश में 2004 से 2014 तक आतंकवाद पनपा है। आतंक को पनाह दिया गया। 2004 से 2014 तक आतंकी घटनाओं में 615 लोग मारे गए। हजारों लोग घायल हुए। आप पूछ रहे हैं कि पहलगाम में आतंकी कैसे घुसे। मुंबई के 26/11 हमले में दहशतगर्द कहां से आए थेआपको यह बताना चाहिए था। आपमें तो आतंकवाद से लड़ने की न तो हिम्मत थीन कार्रवाई करने का दम। आप बस घड़ियाली आंसू बहाते थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद को पनपने दिया। यूपीए में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का साहस नहीं था। आप खानापूर्ति करते और घड़ियाली आंसू बहाते थे। मुंबई की घटना के मुख्य सूत्रधार को आप नहीं ला सके। भाजपा उसको भारत में लाई। भारत ने पहलीबार आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का काम 2016 में शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने आतंकियों को घर में घुसकर मारने का संकल्प लिया और काम शुरू किया। उरी के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार ने एयर स्ट्राइक की। कांग्रेस मोदी जी को सिखा रही है। कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ कितनी लड़ाई लड़ीकांग्रेस ने तो कभी कुछ किया ही नहीं। देश की एकता और अखंडता से मजाक मत करो।

ललन सिंह ने कहा कि यूपीए के किसी प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने का संकल्प नहीं लिया। ये प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प था। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा स्थगित करके देश वापस लौटे। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मधुबनी से कहा था कि भारत इसका जवाब कल्पना से परे पाकिस्तान को देगा। उन्होंने पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम आतंकवाद के आगे झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने समयतारीख और कार्रवाई करने के लिए सेना को खुली छूट दी। सात मई को हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इसके बाद आतंकियों के आका रो रहे थे। हमने संदेश दिया कि हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के गोगोई ने एक बार फिर भी पाकिस्तान की आलोचना नहीं की। कांग्रेस वोट की राजनीति करती है और पीएम मोदी देश के लिए राजनीति करते हैं।

Read More 2027 के राजनीति समीकरण का संकेत तो नहीं..!

राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की दुष्प्रचार रणनीति हैसच नहीं है। आप कहते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में युद्ध बंद कियायह सच नहीं है। भारत अपना निर्णय स्वयं करता है। भारत ऐसा करने में सक्षम है। कांग्रेस को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता दिखाई नहीं पड़ी। पूरी दुनिया और देश ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा। हमारे देश की विपक्षी पार्टी इस लड़ाई में सरकार के साथ नहीं रही। कांग्रेस दलगत राजनीति से ऊपर उठे।  पंचायती राज मंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान के पूरी रक्षा प्रणाली और 11 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को पूरे देश ने देखा। मगर विपक्ष को यह नहीं नजर आई। यह देश का दुर्भाग्य है। प्रधानमंत्री जी बोलते नहीं हैंवे सीधा कार्रवाई करते हैं और अपनी ताकत दिखाते हैं।

Read More भारत अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए दृढ़ है

राजीव रंजन सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया। बाद में पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानोंएयरबेस और नागरिक ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। हमारे देश में निर्मित रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया। हमने पाकिस्तान की मिसाइल हवा में फुलझड़ी की तरह ध्वस्त कर दीं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारा कोई जहाज नहीं गिरा।

Read More कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री को किसानों की चिंता नहीं

#मुंबईहमला, #26november2008, #लश्करेताइबा, #पाकिस्तान, #आतंकवाद