अल कायदा की पहली महिला आतंकवादी गिरफ्तार

भारत में अल कायदा की सरगना है शमा परवीन

 अल कायदा की पहली महिला आतंकवादी गिरफ्तार

बेंगलुरु, 30 जुलाई (एजेंसियां)। गुजरात के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने आतंकी संगठन अल कायदा के लिए काम करने वाली महिला आतंकी शमा परवीन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। शमा परवीन पाकिस्तान के सीधे सम्पर्क में थी। वह अपने हैंडलर्स से बातचीत करती थी। एटीएस ने बताया कि शमा परवीन इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आतंकी कंटेंट साझा करती थी और लोगों को भड़काती थी। इसके साथ ही वह आतंकियों की भर्ती भी कर रही थी। शमा परवीन की गिरफ्तारी अल कायदा मॉड्यूल के आतंकियों के पकड़े जाने के बाद हुई है।

गुजरात की एटीएस इकाई ने बेंगलुरु से अल कायदा इंडियन सब कॉन्टिनेन्ट की एक महिला इस्लामी आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जिसका नाम शमा परवीन है। शमा परवीन का लिंक हाल ही में उजागर हुए आतंकी मॉड्यूल से है। पकड़ी गई शमा परवीन (30 वर्ष) झारखंड की रहने वाली है। वह बेंगलुरु में अपने भाई के साथ रहती थी और वहीं से वह आतंकी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में सक्रिय थी। एटीएस ने उसे अल कायदा के भारतीय मॉड्यूल का सरगना बताया है। शमा परवीन की गिरफ्तारी अल कायदा मॉड्यूल के खुलासे के बाद हुई है। 23 जुलाई 2025 को देश के अलग-अलग हिस्से से पकड़े गए 4 इस्लामी आतंकियों से पूछताछ में शमा परवीन का नाम आया था। इसके बाद बाद उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया।

एटीएस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ और छानबीन तेज कर दी है। इससे पहले गुजरात एटीएस ने अल कायदा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। यह आतंकवादी देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किए गए थे। यह चारों अल कायदा के लिए भर्ती चला रहे थे। इनकी पहचान मोहम्मद फरदीन रईससैफुल्लाह कुरैशी रफीकमोहम्मद फैक रिजवान और जीशान अली के रूप में हुई थी। दो आतंकी को गुजरात में अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया था। वहींएक को दिल्ली और अन्य को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। ये सभी आतंकी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर लोगों को अल कायदा से जोड़ने का काम कर रहे थे।

Tags: