उमा भारती ने प्रशासन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
झांसी, 02 अगस्त (एजेंसियां)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वपी उमा भारती ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी गारंटी न तो मोदी जी दे सकते हैं और न योगी जी। कावड़ यात्रा में पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपनी आदत बदलो। जो वोट मांगने आए उसे एक ही वचन लो कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन दोगे। भ्रष्टाचार मुक्त शासन और प्रशासन दोनों बहुत जरूरी है।
साध्वी ने कहा, इसलिए मैं मोदी जी और योगी जी को हमेशा बोलती हूं कि आपने राजनीतिक सूचिका हटा दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया। राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री, विधायक और सांसद ने शिष्टाचार का पालन किया है। लेकिन अधिकारियों, पुलिस और प्रशासन की गारंटी न तो मोदी जी दे पा रहे हैं और न योगी जी। इनको ठीक करने के लिए नीचे से निकलना होगा। अब ऐसी गंगा निकलनी चाहिए जो नीचे से धरती को फाड़ कर ऊपर हिमालय की ओर जाए।
#उमाभारती, #प्रशासनिकभ्रष्टाचार, #भ्रष्टाचारकेखिलाफ, #राजनीतिकविवाद, #जनहितकीआवाज, #UmaBharti, #CorruptionInAdministration, #SystemReform