राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के लिए पेड़ काटने वाले पुलिस के खिलाफ एफआईआर

राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के लिए पेड़ काटने वाले पुलिस के खिलाफ एफआईआर


बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| बीबीएमपी ने मतदान में धांधली के नाम पर शहर में राहुल गांधी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के लिए बिना अनुमति के फ्रीडम पार्क में एक पेड़ काटने के आरोप में उप्परपेट पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है|

पेड़ काटे जाने पर जनता के तीव्र आक्रोश के बाद सतर्क हुए बीबीएमपी अधिकारियों ने उप्परपेट के पीसी महादेवस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है| ५ अगस्त को, पुलिस ने राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के लिए फ्रीडम पार्क परिसर में घुसकर सड़क बनाने के लिए कुछ पेड़ काट दिए थे| अब, जनता इस बात से नाराज है कि राजनेताओं के लिए पेड़ों की जड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही है| राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता इस विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं| इस विरोध प्रदर्शन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग आ रहे हैं| इसलिए, यह महसूस करते हुए कि विरोध प्रदर्शन के लिए अधिक जगह की आवश्यकता है, पेड़ों को काटकर क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है|