यूपी में इस साल स्वतंत्रता दिवस पर फहराएगा 4.6 करोड़ तिरंगा

यूपी में इस साल स्वतंत्रता दिवस पर फहराएगा 4.6 करोड़ तिरंगा

लखनऊ, 03 अगस्त (ब्यूरो)। यूपी में इस साल स्वतंत्रता दिवस पर चार करोड़ 60 लाख से ज्यादा तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश भर में एक जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्षों में हर घर तिरंगा अभियान उत्साहउमंग और जनभागीदारी के साथ आयोजित किया गया था। इस बार भी वृहद प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता से लोगों को फिर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित करें। अभियान के तहत इस साल 4.6 करोड़ से अधिक तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुरूप स्वयं सहायता समूहएनजीओएमएसएमईखादी ग्रामोद्योग व अन्य निजी सिलाई केंद्रों के माध्यम से झंडों का निर्माण कराएं।

पंचायत भवनोंजन सेवा केन्द्रोंराशन केन्द्रोंतहसीलविकास खंडपेट्रोल पंपगैस एजेंसीडाकघर आदि में वितरण की व्यवस्था कराई जाए। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए बाइक और साइकिल रैलीयुवा परेड और सामुदायिक तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएं। राष्ट्रीय गौरवएकता और देशभक्ति की चेतना के संदेश को मजबूत करने के लिए स्कूली बच्चोंयुवाओं और सभी क्षेत्रों के नागरिकों को शामिल किया जाए। शैक्षणिक संस्थानोंस्मारकों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा-थीम वाली लाइटिंगभित्ति चित्रों और रंगोली कला से सजाया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमारप्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्गप्रमुख सचिव राजस्व पी गुरुप्रसादप्रमुख सचिव होमगार्ड राजेश कुमार सिंहप्रमुख सचिव खादी व ग्रामोद्योग अनिल कुमार सागरग्राम्य विकास आयुक्त गौरी शंकर प्रियदर्शीराहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि नागरिकों को सेल्फी विद तिरंगा अभियान में भाग लेने तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें। 08 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव समारोह का आयोजन जनभागीदारी व उत्साह के साथ कराएं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में काकोरी शताब्दी महोत्सव समापन समारोह का आयोजन शहीद स्मारक-काकोरी में किया जाएगा। 08-09 अगस्त को सैनिकोंअर्द्धसैनिक बलोंपुलिस कर्मियोंसुरक्षा कर्मियों को तिरंगा राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। डाक विभाग से समन्वय स्थापित सीमाओं पर सैनिकों व अर्द्धसैनिकों बलों को तिरंगा राखी भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

Read More प्रधानमंत्री १० अगस्त को नम्मा मेट्रो की येलो लाइन का करेंगे उद्घाटन 

बैठक में संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि हर घर तिरंगा 2025 अभियान से 15 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा। इसमें से अगस्त तक सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा-थीम वाली दीवारोंभित्ति चित्रों और रंगोली कला से सजाया जाएगा। से 12 अगस्त तक सांस्कृतिक उत्सव (तिरंगा महोत्सव) और मेले आयोजित किए जाएंगे। तिरंगे थीम पर बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच ध्वजारोहण समारोह और प्रमुख सरकारी भवनोंसंस्थानोंपुलों बांधोंसार्वजनिक स्थलों तिरंगा लाइटिंग से प्रकाशित किया जाएगा।

Read More प्रज्वल रेवन्ना मामले की जांच से राज्य पुलिस विभाग को गौरव मिला है: गृह मंत्री परमेश्वर

Tags: