सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है कांवड़ यात्रा: सीएम योगी

बरेली में 2,264 करोड़ की 545 परियोजनाओं का लोकार्पण

 सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है कांवड़ यात्रा: सीएम योगी

बरेली06 अगस्त (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नाथ नगरी बरेली में 2264 करोड़ की लागत से जुड़ी 545 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों की तुष्टिकरण की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश रचते हैंलेकिन समाज की जागरूकता और प्रशासन की तत्परता से ऐसे तत्व विफल हो जाते हैं। यह यात्रा अब सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। बरेली में लाखों श्रद्धालुओं ने नाथ गलियारे में जलाभिषेक कर अपनी आस्था प्रकट कीजो शहर की नई पहचान बन रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टैबलेट प्रदान किए।

CM Yogi in Bareily - 2

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों की भावनाओं के विपरीत कांवड़ यात्रा को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया गयालेकिन आज कांवड़ यात्रा की सफलता जागरूक समाज और बेहतरीन कानून-व्यवस्था से उन लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। डबल इंजन की भाजपा सरकार विरासत को विकास के साथ जोड़ कर काम कर रही है। 2017 से पहले बरेली हर तीसरे महीने दंगों की आग में जलता थाअब वह नाथ कॉरिडोर और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अब किसी योजना में जातिमजहब या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। यह नया भारत हैजो सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। आज बरेली में तेजी के साथ विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकार लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

CM Yogi in Bareily - 3

Read More भारत में कश्मीर का विलय नहीं चाहते थे नेहरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली को 2264 करोड़ की 545 परियोजनाओं का तोहफा मिला हैजिसमें 1258 करोड़ की 222 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1004 करोड़ की 322 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इनमें नाथ गलियाराबाढ़ सुरक्षाब्रिजबाईपाससड़क चौड़ीकरणयूनानी मेडिकल कॉलेजग्रामीण पेयजल योजनाऊर्जा विभाग और नगर निगम की योजनाएं शामिल हैं। नाथ गलियारे के अंतर्गत अलखनाथत्रिपाठी नाथगोपेश्वरनाथपशुपतिनाथ जैसे मंदिरों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

Read More कोर्ट ने मंत्री जॉर्ज के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगाई

CM Yogi in Bareily - 4

Read More ट्रंप को नहीं मालूम कि रूस से यूरेनियम खरीद रहा अमेरिका?

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोजगार मेले के माध्यम से चयनित 6000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं के प्रेरित करते हुए कहा कि इस योजना में चयनित युवाओं को 5 लाख तक गारंटी मुक्त और ब्याज मुक्त ऋणसमय पर पुनर्भुगतान पर 7.5 लाख और फिर 10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले सरकारी नौकरियों पर बंदरबांट होती थी। चाचाभतीजा और रिश्तेदार वसूली में जुट जाते थे। लेकिन पिछले 8 वर्षों में 8.5 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

सीएम योगी ने बताया कि हाल ही में 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी हुई हैजिसमें 12,000 से अधिक बेटियों को शामिल किया गया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि इन चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए ताकि समाज में प्रेरणा का संचार हो। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में नौकरी केवल परिवार विशेष के लिए होती थीअब युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को माफिया मुक्त और भय मुक्त बनाया है। पहले हर जिले में एक माफिया नियुक्त रहता थाअब यूपी की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से हो रही है। डबल इंजन की सरकार विरासत को विकास के साथ जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटीहाईवेमेट्रोएयरपोर्टफ्लाईओवर से प्रदेश का आधारभूत ढांचा तेजी से बदल रहा है। बरेली को पार्श्वनाथ भगवान की पावन भूमि बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी रामकृष्णबुद्ध और जैन तीर्थंकरों की जन्मभूमि और तपोभूमि है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित कर आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि उत्तर प्रदेश आध्यात्मिकसांस्कृतिक और आर्थिक नेतृत्व में अग्रणी बने।

मुख्यमंत्री ने रामगंगा बाढ़ सुरक्षासंडा पाल मार्ग चौड़ीकरणयूनानी मेडिकल कॉलेजनगर निगम कार्यालयऊर्जा विभाग भवनगैस संरक्षण परियोजनाओं सहित 9 नई योजनाओं का लोकार्पण और कई का शिलान्यास किया। साथ हीपर्यटन विकास के लिए रामनगर किलाअकछत्र पार्श्वनाथ दिगंबर मंदिर आदि स्थलों पर केंद्र की सहायता से योजनाओं को मंजूरी दी गई है। सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार की सबका साथसबका विकास की नीति पर जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के हर नागरिक को विकास का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रातःकाल हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि विकास योजनाओं की प्राथमिकताएं जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर तय की जा रही हैं। ये परियोजनाएं बरेलीपीलीभीतशाहजहांपुर और बदायूं के विकास को नई उड़ान देंगी।

इस दौरानकैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्नाधर्मपाल सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौरअरुण कुमार सक्सेनाराज्य मंत्री संजय सिंह गंगवारसांसद छत्रपाल सिंह गंगवारजिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेलमहापौर उमेश गौतमविधायक संजीव अग्रवालप्रो. श्याम बिहारी लालडॉ. राघवेन्द्र शर्माडॉ. डीसी वर्माडॉ. एमपी आर्यविधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंहबहोरन लाल मौर्यहरी सिंह ढिल्लोकुंवर महराज सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

#कांवड़यात्रा, #सीएमयोगी, #सामाजिकएकता, #बरेलीविकास, #योगीआदित्यनाथ, #उत्तरप्रदेशसमाचार, #धार्मिकआस्था