बेटी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो मामला दर्ज

बेटी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो मामला दर्ज

विजयपुरा/शुभ लाभ ब्यूरो| उत्तरी कर्नाटक में विजयपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी पाँच साल की बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है| महिला पुलिस थाने के अधिकारियों ने मामला दर्ज किया है| बच्ची की पहचान गुप्त रखने के लिए आरोपी की पहचान गुप्त रखी गई है|

पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी ने कहा कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार सभी कानूनी कदम उठाए गए हैं| पीड़िता की सुरक्षा सहित सभी उपाय संबंधित एजेंसियों और विभागों के साथ समन्वय में किए जा रहे हैं| एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शशिधर कोसाम्बे ने कहा कि एक टीम कुछ दिनों में पीड़िता के परिवार से मिलने जाएगी और पीड़ित सदस्यों को परामर्श देगी, साथ ही क्षेत्राधिकारियों से भी मुलाकात करेगी|

Tags: