सपा राज में न्यायपालिका और मीडिया पर हुआ था हमला
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर सख्त प्रहार
हरदोई, 10 अक्टूबर (एजेंसियां)। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, सपा सरकार में न्यायपालिका और मीडिया पर हमले हुए थे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव किस मुंह से कहते हैं कि संविधान खतरे में है। सपा की सरकार में तो न्यायपालिका से लेकर मीडिया तक पर हमला बोला गया था। कार्यपालिका और मीडिया के खिलाफ तो हल्लाबोल अभियान तक का ऐलान हुआ था।
अनुसूचित जाति के लोगों के प्रदेश में सुरक्षित न होने के प्रियंका गांधी के आरोपों पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। विभिन्न घटनाओं में जो भी दोषी मिलता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। प्रियंका भी अपने भाई राहुल गांधी की तरह अनर्गल बोलने लगी हैं। जबकि पहले उनकी छवि ऐसी नहीं थी।
#BrajeshPathak, #AkhileshYadav, #UPPolitics, #YogiGovernment, #SamajwadiParty, #BJPvsSP, #PoliticalAttack, #LucknowNews, #UPNews, #SanatanJan, #PoliticalStatement, #BrajeshPathakNews, #UPBJP, #AkhileshYadavNews, #BreakingNews