मृतकों के परिवार को मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज मिले: शोभा करंदलाजे

-विस्फोट की गहन जांच हो

मृतकों के परिवार को मुआवजा और घायलों को मुफ्त इलाज मिले: शोभा करंदलाजे

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने शहर के के.आर.पुरा विधानसभा क्षेत्र के त्रिवेणीनगर में हुए बड़े विस्फोट की गहन जांच की मांग की है| विस्फोट स्थल का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि के.आर.पुरा विधानसभा क्षेत्र के त्रिवेणीनगर में सुबह हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई| उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया|

उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए एक ईमानदार फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए| ऐसी घटनाओं से लोग डरे हुए हैं| इतने बड़े और मजबूत घर के गिरने का कोई ठोस कारण जरूर होगा| उन्होंने इस बात की जांच की मांग की कि विस्फोट का कारण गैस थी या कोई और विस्फोटक| उन्होंने सरकार से मृतकों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की| उन्होंने कहा कि सरकार घायलों का मुफ्त इलाज करे| इस दुर्घटना से आस-पास के घरों को भी परेशानी हुई है| पड़ोसियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि खिड़कियां बहुत ऊपर तक टूट गई हैं| उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी, दमकल विभाग और अन्य लोग आकर मदद कर रहे हैं| विस्फोट के दोषियों की पहचान होनी चाहिए| उन्होंने कहा कि पूरी जांच होनी चाहिए| उन्होंने यह भी माग की कि आस-पास के घरों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए| उन्हें जानकारी मिली है कि यह भारत पेट्रोलियम का सिलेंडर था| उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच होनी चाहिए|

Related Posts