गैस सिलेंडर के फटने से महिला की मौत

गैस सिलेंडर के फटने से महिला की मौत

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| शहर में शनिवार सुबह एक घटना घटी जब एक घर से गैस सिलेंडर लीक होकर फट गया, जिससे एक बड़ी इमारत ढह गई और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई| मृतक का नाम अक्कय्याम (80) है| इस हादसे में परिवार के शेखर (52), किरण कुमार (22) और चंदन (25) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से चंदन की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए टीसीई पाल्या स्थित ऑल्टर अस्पताल में भर्ती कराया गया है| यह घटना सुबह करीब ७ बजे के.आर. पुरम थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर स्थित एक घर में गैस रिसाव और आग लगने के कारण हुई|

मौके पर मौजूद पुलिस ने मीडिया को बताया कि विस्फोट की तीव्रता के कारण इस घर के पीछे बने तीन शेड वाले घर भी क्षतिग्रस्त हो गए और शेड में मौजूद कंचना नाम की एक महिला के सिर में चोट आई है और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| इस घटना में आस-पास के घरों की खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और दीवारों में दरारें आ गईं| खबर मिलने के बाद, के.आर.पुरम थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और जांच कर रहे हैं| इस भीषण विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है| ऐसा प्रतीत होता है कि किसी सिलेंडर से गैस लीक हुई और विस्फोट हुआ| पुलिस ने बताया कि विशेषज्ञ की रिपोर्ट आने के बाद ही और जानकारी मिल पाएगी|

Related Posts