मंत्री संतोष लाड के साथ १७७ कन्नड़ नागरिक सुरक्षित घर लौटे

मंत्री संतोष लाड के साथ १७७ कन्नड़ नागरिक सुरक्षित घर लौटे

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| श्रम मंत्री संतोष लाड ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दृश्य को अत्यंत वीभत्स और भयावह बताया है| जम्मू-कश्मीर से १७७ कन्नड़ लोगों को सुरक्षित बेंगलूरु लाने के बाद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री सिद्धरामैया का सहयोग और निर्देश सराहनीय हैं|

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी का सहयोग भी अमूल्य है| हमारा अभियान ९९ प्रतिशत सफल रहा है| १७७ कन्नड़ लोगों को श्रीनगर से बेंगलूरु लाया गया है| कुछ और जम्मू और कटरा में हैं| उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही स्थानीय अधिकारियों से चर्चा करने और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए निर्देशित और सलाह दी गई है| मैं मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार संकट में फंसे लोगों को सुरक्षित लाने में सफल रहा हूं| पहलगाम में हमले के बाद वहां का माहौल शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता| यह बहुत डरावना अनुभव है| महिलाओं के सामने उनके पतियों को मार दिया गया| उस समय महिलाओं ने जो हिम्मत दिखाई और ’हमें भी मार दो’ कहकर विरोध किया, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता| ऐसा साहस केवल हमारे देश की महिलाएं ही कर सकती हैं| मैंने इसे अपनी आंखों से नहीं देखा है| लेकिन मैंने जो सुना है, वह बहुत जघन्य है| मैं इस समय सुरक्षा चूक के बारे में बात नहीं करूंगा| मैं इस समय राजनीति नहीं करना चाहता| मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मैं कन्नड़ लोगों को सुरक्षित लाने में व्यस्त हूं| हमारे साथ १७७ लोग आए हैं| शेष १३ शाम की फ्लाइट से आएंगे|

उन्होंने कहा कि शेष लोग शुक्रवार सुबह की फ्लाइट से आएंगे| सभी के लिए फ्लाइट बुक हो गई है| भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगा| पूरी दुनिया इसे देखेगी| उन्होंने कहा कि हमारी सेना की क्षमता जवाब देने के लिए काफी मजबूत है|

Tags: