नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी

छह जिलों में अबतक 205 अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई

 नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी

लखनऊ09 मई (एजेंसियां)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। प्रदेश के पीलीभीतश्रावस्तीबलरामपुरबहराइचसिद्धार्थनगर और महाराजगंज में प्रशासन द्वारा विशेष अभियान जारी है। अबतक महाराजगंज में 28 अवैध मदरसे मिले हैंजबकि श्रावस्ती में सर्वाधिक 102 अवैध मदरसे मिले हैंइन सभी पर प्रशासन का चाबुक चल चुका है। वहीं पीलीभीत में भी एक अवैध धार्मिक स्थल मिला है। इसी प्रकार बहराइच में 13 अवैध मदरसों में से 5 को सील किया जा चुका हैजबकि 8 हटा दिए गए हैं। श्रावस्ती के जिलाधिकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार तक कुल 102 अवैध मदरसे चिह्नित किये गये हैंजिनमें से सभी 102 को सील कर दिया गया है। वहीं एक धार्मिक स्थल को नोटिस दी गई है। इसी प्रकार सार्वजनिक भूमि पर बने 5 मजारों में से 4 पर कार्रवाई की गई हैजबकि एक का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार सार्वजनिक भूमि पर मौजूद दो ईदगाह को भी हटा दिया गया है।

महाराजगंज जिलाधिकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार तक कुल 28 अवैध मदरसों पर कार्रवाई की गई है। वहीं एक अवैध धार्मिक स्थल को भी हटाया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक भूमि पर बने 5 मजारों को भी हटाने का कार्य किया है। इसके अलवा सार्वजनिक भूमि पर बने एक ईदगाह को भी चिन्हित किया गया है। वहीं प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए फरेंदा तहसील क्षेत्र में परती पर बने अवैध धार्मिक स्थल के आंशिक भाग को कब्जेदार द्वारा स्वयं सहमति के आधार पर हटा लिया गया है।

बहराइच के जिलाधिकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार तक कुल 24 अतिक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सार्वजनिक भूमि पर मौजूद 13 अवैध मदरसों में से 13 को नोटिस देते हुए 5 को सील और 8 मदरसों को हटा दिया गया है। इसी प्रकार कुल आठ अवैध धार्मिक स्थलों में से सभी 8 को नोटिस देते हुए 2 को हटाने की कार्रवाई की गई है। वहीं कुल 2 मजारों में से सभी को नोटिस देते हुए एक को हटा दिया गया। ऐसे ही एक ईदगाह को नोटिस दी गई है। पीलीभीत जिलाधिकारी के अनुसार जिले में अबतक कुल 1 अतिक्रमण सामने आया हैजिसे नोटिस दी गई है।

बलरामपुर के जिलाधिकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार तक कुल 28 अवैध मदरसों में से सभी 28 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। इनमें सभी को नोटिस देते हुए 22 को सील किया गया और 5 को हटा दिया गया है। वहीं बचे हुए एक पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सार्वजनिक भूमि पर बने 10 अवैध मजारों में से 8 को हटा दिया गयाजबकि 2 को नोटिस देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं 1 अवैध ईदगाह को भी हटा दिया गया है।

Read More जंग में जूझने को उतावले हो रहे यूपी के बलूच

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी के अनुसार नेपाल बॉर्डर से 10 किमी तक सीमा में सार्वजनिक भूमि पर अबतक कुल 22 अतिक्रमण पाए गये हैं। इनमें 4 धर्मस्थलजबकि 18 मदरसे हैं। 9 मदरसों का अतिक्रमण हटा दिया गया है। वहीं 5 मदरसों को सील किया गया है।

Read More टी.ए. की 14 बटालियनें सेवा में बुलाई गईं

Tags: