जम्मू में दीर्घकालिक वीजा पर हैं 34 पाकिस्तानी बहुएं

 जम्मू में दीर्घकालिक वीजा पर हैं 34 पाकिस्तानी बहुएं

सीआरपीएफ जवान की पत्नी मीनल का वीजा समाप्त

सुरेश एस डुग्गर

जम्मू26 अप्रैल। जम्मू संभाग में भी 34 पाकिस्तानी युवतियां जम्मू में ब्याही हुई हैं। इनमें से चार महिलाओं ने जिन बच्चों को जन्म दिया उन्हें पाकिस्तानी नागरिकता मिली है। सीआरपीएफ जवान से शादी करने वाली पाकिस्तानी महिला मीनल का वीजा पिछले महीने की 14 तारीख को समाप्त हो चुका है।

केंद्र सरकार ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए व्यापारसम्मेलनपर्यटन और तीर्थयात्री सहित 14 श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। जम्मू में अधिकारियों ने बताया है कि चार बच्चों के साथ 34 पाकिस्तानी महिलाएं और केरिपुब कांस्टेबल से विवाहित एक अन्य महिला फिलहाल जम्मू क्षेत्र में रह रही हैं। 34 पाकिस्तानी महिलाएं विवाह के बाद यहां बस गई हैं और वे दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) की श्रेणी में आती हैंजिसे रद्द नहीं किया गया है। रोचक तथ्य यह है कि कुछ महिलाओं ने चार बच्चों को जन्म दिया है और उन्होंने पाकिस्तानी नागरिकता का ही विकल्प चुना है।

मीनल खान ने यहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान से शादी की हैजिसका वीजा इस साल 14 मार्च को समाप्त हो गया था। अधिकारियों ने कहा कि महिला ने वीजा में विस्तार के लिए आवेदन किया है और उसका आवेदन केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष लंबित है। दरअसल कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बादकेंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने भी सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस की थी और  उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए हैंवे तय समय सीमा तक भारत छोड़ दें।

Read More चार चीनी नागरिकों को भारत में घुसा रही थी नेपाली महिलाएं

सभी राज्य सरकारों को भेजे गए संदेश में गृह मंत्रालय ने कहा कि यह आदेश पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) और राजनयिक और आधिकारिक वीजा पर लागू नहीं होगा। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसारसार्क वीजा रखने वालों को 26 अप्रैल तक भारत छोड़ देना चाहिए और जिनके पास आगमन पर वीजाव्यवसायफिल्मपत्रकार, पारगमनसम्मेलनपर्वतारोहणछात्रआगंतुकसमूह पर्यटक और तीर्थयात्री वीजा हैंउन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ देना चाहिए। पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को दिए जाने वाले समूह तीर्थयात्री वीजा वाले लोगों को भी 27 अप्रैल तक देश छोड़ देना चाहिए।

Read More भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

Tags: