सिंधु जल संधि का निलंबन जारी रहेगा

 अपनी शर्तों के साथ युद्ध विराम के लिए राजी हुआ भारत

 सिंधु जल संधि का निलंबन जारी रहेगा

आतंकवाद का समर्थन त्यागने तक स्थगित रहेगा करार

नई दिल्ली, 10 मई (एजेंसियां)। पहलगाम हमले के बाद भारत ने सबसे पहली जवाबी कार्रवाई में सिंधु जल संधि स्थगित करने की घोषणा की थी। भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बावजूद भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला बरकरार रखा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन से चल रहा संघर्ष थम गया है। पाकिस्तान की ओर से घुटने टेके जाने के बाद भारत ने शाम पांच बजे से संघर्ष विराम का ऐलान किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष विराम के लिए भारत अपनी शर्तों पर तैयार हुआ है। संघर्ष विराम के बीच सिंधु जल संधि का निलंबन जारी रहेगा। विदेश मंत्रालय के ने बताया कि युद्ध विराम की कोई पूर्व या पश्चात शर्त नहीं है। संघर्ष विराम का आह्वान पाकिस्तान की ओर से किया गया था। सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी।

22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद भारत ने सबसे पहली जवाबी कार्रवाई सिंधु जल संधि को निलंबित कर की थी। दोनों देशों के बीच चार युद्धों और दशकों से जारी सीमा पार आतंकवाद के बावजूद इस संधि को बरकरार रखा गया था। सिंधु नदी के जल पर पाकिस्तान की 70 फीसदी कृषि निर्भर करती है। कई शहरों के लिए पेयजल की आपूर्ति भी इस नदी से की जाती है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगीजब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।

सिंधु जल समझौता1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित एक जल-बंटवारा समझौता है। इसमें विश्व बैंक ने मध्यस्थता की थी। इस समझौते का उद्देश्य सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के उपयोग को लेकर दोनों देशों के बीच विवादों को रोकना था। इस संधि के तहतहिमालय के सिंधु नदी बेसिन की छह नदियों को दो भागों में बांटा गया है। पूर्वी नदियों ब्यासरावी और सतलुज का पानी भारत को मिलता है जबकि पश्चिमी नदियों सिंधुझेलम और चेनाब का नियंत्रण पाकिस्तान के पास आया। समझौते के तहत भारत को लगभग 30 प्रतिशत और पाकिस्तान को 70 प्रतिशन पानी का हक मिला। इस समझौते में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि झेलमचेनाब और सिंधु नदियों का पानी भारत को पाकिस्तान में जाने देना होगा। 

Read More ६ मेट्रो स्टेशनों पर एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी

सिंधु जल संधि को रोकने के भारत के कदम से पाकिस्तान परेशान हो गया था। क्योंकि पाकिस्तान पहले से ही सूखे का संकट झेल रहा है। भारत की ओर पानी बंद कर देने से संकट और बढ़ गया। यह स्थगन तब तक जारी रहेगा जबतक पाकिस्तान पूरी तरह से आतंकवाद का पालन पोषण बंद नहीं कर देता।

Read More  ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का होगा ऐतिहासिक शुभारंभ

Tags: