नगर निगम के पार्षद ने रोहिंग्या को दिलाई भारतीय होने की पहचान

नगर निगम के पार्षद ने रोहिंग्या को दिलाई भारतीय होने की पहचान

कानपुर, 23 मई (एजेंसियां)। कानपुर में म्यांमार के साइडुय मंगडो शहर (आईकब) निवासी मो. साहिल को भारतीय होने की पहचान कानपुर नगर निगम सभासद (पार्षद) ने शहजाद उर्फ शहजादे ने दिलाई थी। उसके प्रमाणपत्र की बदौलत रोहिंग्या ने अपना ही नहींबल्कि उसके पूरे परिवार का आधार कार्ड बनवाया। फिर पासपोर्ट भी तैयार कराया। यह जानकारी पुलिस की जांच में सामने आई है। अब मामले में पार्षद का नाम शामिल किया जा रहा है।

download (17)पुलिस पार्षद से पूछताछ कर रही है। कोतवाली पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मो. साहिल को गिरफ्तार किया। वह परिवार के साथ पिछले आठ वर्षों से शुक्लागंज के मनोहर नगर के पास झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहा था। पुलिस ने बुधवार देर रात एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ड्राइविंग लाइेंसआधार कार्ड और पासपोर्ट बरामद किया गया। पुलिस ने आधार कार्ड और डीएल के बारे में जब रोहिंग्या से पूछताछ की तो उसने बताया कि शुक्लागंज के मनोहरनगर के सभासद शहजाद उर्फ शहजादे ने उसे और उसके परिवार का भारतीय होने का प्रमाणपत्र दिया था। उन्होंने आधार कार्डडीएल और पासपोर्ट बनवाने में भी मदद की थी।

download (16)मो. साहिल और उसका परिवार म्यांमार का रहने वाला है। यह जानते हुए भी सभासद ने उसे भारतीय होने का प्रमाण पत्र और आधार कार्ड फार्म को सत्यापित किया। ऐसे में सभासद को भी आरोपी बनाते हुए उनका नाम विवेचना में शामिल किया जाएगा। गुरुवार को मो. साहिल को जेल भेज दिया गयाजबकि उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए। एसीपी कोतवाली अभिषेक कुमार ने बताया कि मो. साहिल को उसके पड़ोसी बबलू ने चमनगंज के फहीमाबाद कॉलोनी निवासी इकबाल हुसैन से किराए पर ऑटो दिलाया था। इकबाल ट्रक चालक है। इसके बाद मो. साहिल शहर में ऑटो चला रहा था। उसने बैंक में खाता खुलवाने के लिए सभासद से सम्पर्क किया था। सभासद शहजाद ने उसे खाता खुलवाने का भी आश्वासन दिया था। इससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Tags: