अखिलेश के करीबी महेंद्र राजभर को मंच पर पड़ा थप्पड़
जौनपुर, 12 जून (एजेंसियां)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर पर थप्पड़ों की बारिश हो रही है।
सामने आए वीडियो में पहले आरोपी नेता जी के विषय में भाषण देता है और उसके बाद उन्हें माला पहनाता है, इसके बाद उनपर थप्पड़ों की बौछार कर देता है। महेंद्र राजभर की पिटाई करने वाला ब्रजेश राजभर खुद उनकी ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष था। यह घटना जौनपुर की है। महेंद्र राजभर ने आरोपित के खिलाफ़ जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि यह हमला ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है।
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए महेंद्र राजभर को कटप्पा बताया था और चुनाव में जिताने की अपील की थी लेकिन अब राजभर समाजवादी पार्टी के साथ चला गया है। हालांकि इस थप्पड़ कांड के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज कर ली है।