अवध बार के अध्यक्ष बने पंडित एस चंद्रा, ललित तिवारी महासचिव

अवध बार के अध्यक्ष बने पंडित एस चंद्रा, ललित तिवारी महासचिव

लखनऊ, 31 जुलाई (ब्यूरो)। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित अवध बार एसोसिएशन के चुनाव में पंडित एस. चंद्रा अवध बार के अध्यक्ष और ललित किशोर तिवारी महासचिव निर्वाचित हुए हैं। 4071 मतों की गणना के बाद बुधवार शाम को मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजीएस परिहार ने चुनाव परिणाम घोषित किया।

अवध बार एसोसिएशन में डॉ. शैलेंद्र प्रसाद शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरिओम पांडेय एवं पवन कुमार सिंह उपाध्यक्ष मध्य चुने गए हैं। राघवेंद्र पांडेय कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। संयुक्त सचिवों के तीन पदों पर गौरव श्रीवास्तवअंगद प्रसाद शुक्ल और आशुतोष सिंह निर्वाचित हुए। आलोक त्रिपाठी कोषाध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर रंजना श्रीवास्तवआदर्श मेहरोत्राअजय सिंहकौशल मणि त्रिपाठी दिवाकर नाथ तिवारी व निवेदिता गुप्ता चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के छह पदों पर अंकित मिश्रअभिषेक त्रिपाठीपुष्पांजलि पांडेयनीलिमा जायसवाल व राम सुफल यादव निर्वाचित हुए। चुनाव में 22 पदों पर 135 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी।

Tags: