बेंगलूरु में आज से ऑटो का किराया बढ़ेगा

बेंगलूरु में आज से ऑटो का किराया बढ़ेगा

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| बेंगलूरु महानगर नगर निगम (एमसीसी) की सीमा में ऑटोरिक्शा के किराए में संशोधन किया गया है और नया किराया शुक्रवार से लागू होगा| बेंगलूरु सिटी डिस्ट्रिक्ट के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने ऑटोरिक्शा मीटर किराए में संशोधन का आदेश जारी किया है|

पहले दो किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया ३६ रुपये निर्धारित किया गया है और एक ऑटोरिक्शा में तीन यात्री यात्रा कर सकते हैं| पहले पाँच मिनट तक प्रतीक्षा शुल्क मुफ्त है| उसके बाद, हर १५ मिनट के लिए १० रुपये निर्धारित किए गए हैं| २० किलोग्राम तक यात्री सामान मुफ्त है और अगले २० किलोग्राम सामान के लिए १० रुपये निर्धारित किए गए हैं|

अधिकतम  यात्री सामान ५० किलोग्राम तक सीमित है| रात १० बजे से सुबह ५ बजे तक सामान्य किराए का आधा भुगतान किया जाना चाहिए| क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित संशोधित किराए की मूल सूची प्रत्येक ऑटोरिक्शा में एक प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित की जानी चाहिए| बेंगलूरु शहरी जिला के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मीटरों को पुनः स्थापित (बदला) किया जाना चाहिए और मीटर पर संशोधित किराया प्रदर्शित करने के लिए ३१ अक्टूबर तक मुहर लगाई जानी चाहिए|

Tags: