सिद्धरामैया देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| मुख्यमंत्री सिद्धरामैया देश के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं| एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें बताया गया है कि देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में मुख्यमंत्री सिद्धरामैया तीसरे स्थान पर हैं| देश के ३० मुख्यमंत्रियों की सूची जारी की गई है और इन ३० मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति १,६३२ करोड़ रुपये है|
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ९३१ करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं| वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ३३२ करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं| सिद्धरामैया ५१ करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं| चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दायर हलफनामों के आधार पर, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों पर एक रिपोर्ट जारी की है|
इसके अलावा, देश के ३० मुख्यमंत्रियों (राष्ट्रपति शासन के कारण मणिपुर को सूची से बाहर रखा गया है) के पास कुल १,६०० करोड़ रुपये की संपत्ति है| खास बात यह है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास इन ३० मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति का आधे से ज्यादा हिस्सा है| तीसरे स्थान पर मौजूद मुख्यमंत्री सिद्धरामैया के पास कुल ५१ करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें २१ करोड़ रुपये की चल संपत्ति और ३० करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है|
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ३० करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (१.४६ करोड़ रुपये), उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ (१.५४ करोड़ रुपये), बिहार के नीतीश कुमार (१.६४ करोड़ रुपये), पंजाब के भगवंत मान (१.९७ करोड़ रुपये), ओडिशा के मोहन चरण माझी (१.९७ करोड़ रुपये) और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साईं (३.८० करोड़ रुपये) सबसे कम संपत्ति वाले अन्य मुख्यमंत्री हैं|
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास १.१८ करोड़ रुपये की संपत्ति है, केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास ५५.२४ लाख रुपये की संपत्ति है| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी १५.३८ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं| ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं उनकी कुल घोषित संपत्ति १५.३८ लाख रुपये है| खास बात यह है कि उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है|
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी सबसे कम संपत्ति वालों की सूची में हैं| उनके पास कुल ५५.२४ लाख रुपये की चल संपत्ति है| केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास १.१८ करोड़ रुपये की संपत्ति है| ११ मुख्यमंत्रियों ने १ करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज घोषित किया है| अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर १८० करोड़ रुपये का कर्ज है| कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया पर २३ करोड़ रुपये का कर्ज है| अगर कर्ज की बात करें तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने १० करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज घोषित किया है|
#Siddaramaiah, #तीसरे_अमीर_मुख्यमंत्री, #अमीर_सीएम, #ADR_रिपोर्ट, #कर्नाटक_सीएम