बच्चे के लिए आइसक्रीम लाते समय पिता की दुर्घटना में मौत

बच्चे के लिए आइसक्रीम लाते समय पिता की दुर्घटना में मौत

उडुपी/शुभ लाभ ब्यूरो| करकला तालुक के कुक्कुन्दूर गांव के परापु में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपने बच्चे के जन्मदिन पर अपनी जान गंवा दी| मृतक की पहचान सुब्रह्मण्य सालियान (३६) के रूप में हुई है, जो कुक्कुन्दूर के परापु का निवासी था, पेशे से ऑटो चालक और भाजपा कुक्कुन्दूर ग्राम समिति का अध्यक्ष था|

शनिवार की रात को जन्मदिन के जश्न के लिए सुब्रह्मण्य अपने बच्चे के लिए आइसक्रीम लेने के लिए स्कूटर से घर से निकला था| हालांकि, रात करीब १०:३० बजे लौटते समय परापु पुल के पास उसका स्कूटर नियंत्रण खो बैठा और नीचे नाले में गिर गया| रात भर खोजबीन के प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया| रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे स्कूटर के साथ उसका शव बरामद किया| सुब्रह्मण्य के परिवार में माता-पिता, बहन, पत्नी और बेटी हैं| करकला टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है|