तीन माह में 7.72 लाख लीटर अवैध शराब जब्त

55 सौ से ज्यादा गिरफ्तार

तीन माह में 7.72 लाख लीटर अवैध शराब जब्त

लखनऊ03 जुलाई (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग ने अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह तक अवैध शराब के निर्माणबिक्री और तस्करी के 29,784 मामले दर्ज किए गएजिनमें 7.72 लाख लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। साथ ही 5,559 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गयाजिनमें से 1,075 को जेल भेजा गया और तस्करी में शामिल 35 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावाविभाग ने जून 2025 में 4,458.22 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कियाजो पिछले वर्ष के इसी माह के 3,431.20 करोड़ रुपए की तुलना में 1,027.02 करोड़ रुपए (लगभग 30 प्रतिशत) अधिक है।

आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि 6 जून से 20 जून 2025 तक 15 दिनों का विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 5,079 मामले दर्ज किए गए और 1,42,401 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान 924 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गयाजिनमें से 189 को जेल भेजा गया। साथ हीअवैध मदिरा के परिवहन में शामिल तीन वाहनों को जब्त किया गया। यह अभियान अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने में प्रभावी साबित हुआ। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में जून तक 27,276 मामले दर्ज किए गए थेजिनमें 7.38 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी। उस दौरान 6,426 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया थाजिनमें से 2,062 को जेल भेजा गया और 50 वाहन जब्त किए गए थे। इस वर्ष न केवल मामलों की संख्या में वृद्धि हुईबल्कि जब्ती और राजस्व संग्रह में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विभाग ने 14,400 करोड़ रुपए के निर्धारित राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 14,229 करोड़ रुपए (98.8 प्रतिशत) हासिल किए। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11,783.76 करोड़ रुपए की तुलना में 2,445 करोड़ रुपए (लगभग 20 प्रतिशत) अधिक है। यह उपलब्धि विभाग की प्रभावी नीतियों और कठोर प्रवर्तन का परिणाम है। विभाग की यह कार्रवाई न केवल राजस्व वृद्धि में योगदान दे रही हैबल्कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को भी सुनिश्चित कर रही है। अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान और पारदर्शी नीतियों के जरिए उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के लिए भी कार्य कर रहा है।