लोकतंत्र राजनीतिक व्यवस्था नहीं, जीवन जीने का आदर्श तरीका है

 तालियों की गड़गड़ाहट के बीच त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद में मोदी का संबोधन

लोकतंत्र राजनीतिक व्यवस्था नहीं, जीवन जीने का आदर्श तरीका है

सांसदों ने 28 बार तालियां बजाईं, मोदी ने 23 बार भाषण रोका

दोनों राष्ट्रों ने साहस की स्याही से अपनी विकास-यात्रा लिखी है

पोर्ट ऑफ स्पेन05 जुलाई (एजेंसियां)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उनके भाषण के दौरान पूरी संसद तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर लगातार तालियां बजाईं। सांसदों ने 28 बार तालियां बजाईंजिससे 23 बार पीएम मोदी को भाषण के बीच में रुकना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपने विकास को दूसरों के प्रति जिम्मेदारी के रूप में देखता है। इसी भावना के साथ हम त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा व्यापार बढ़ता रहेगा। हम व्यवसायों को इस देश में और अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हमारी विकास साझेदारी का विस्तार होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहामैं इस प्रतिष्ठित रेड हाउस में आपसे बात करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस ऐतिहासिक लाल इमारत ने स्वतंत्रता और सम्मान के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगों के संघर्ष और बलिदान को देखा है। उन्होंने कहा कि हमारे दोनों राष्ट्र औपनिवेशिक शासन से उबरे और साहस को अपनी स्याहीलोकतंत्र को अपनी कलम के रूप में इस्तेमाल करते हुए अपनी कहानियां लिखीं। आज दोनों देश आधुनिक दुनिया में गौरवशाली लोकतंत्र और शक्ति के स्तंभ के रूप में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं हैहमारे लिए यह जीवन जीने का एक तरीका है। हमारी हजारों साल की महान विरासत है। आपकी संसद में भी कुछ ऐसे सदस्य हैंजिनके पूर्वज भारत के बिहार राज्य से आए थे।

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत में वीमेन लेड डेवलपमेंट का एक नया मॉडल विकसित कर रहे हैं। अपनी जी20 की अध्यक्षता के दौरान भी इस मॉडल की सफलता को हमने पूरी दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर खेल तकस्टार्टअप से लेकर विज्ञान तकशिक्षा से लेकर उद्यमिता तकविमानन से लेकर सशस्त्र बलों तकवे विभिन्न क्षेत्रों में भारत को एक नए भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। आपकी तरह एक महिला साधारण पृष्ठभूमि से उठकर हमारी राष्ट्रपति बनी। दो साल पहले भारतीय संसद ने एक ऐतिहासिक कदम उठायाजिसमें संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहाआज सुबह राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू ने मुझे देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो से सम्मानित किया। मैं इसे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपने विकास को दूसरों के प्रति जिम्मेदारी के रूप में देखता है। इसी भावना के साथ हम त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ अपने संबंधों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा व्यापार बढ़ता रहेगा। हम व्यवसायों को इस देश में और अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हमारी विकास साझेदारी का विस्तार होगा।

Read More कांग्रेस नेता ने अमरनाथ जारकीहोली पर गोकक में मारपीट का लगाया आरोप

पीएम ने कहा, इस महान राष्ट्र के लोगों ने दो उल्लेखनीय महिला नेताओं को चुना है, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री। वे गर्व से खुद को प्रवासी भारतीयों की बेटियां कहती हैं। उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है। हमारे दोनों राष्ट्र औपनिवेशिक शासन की छाया से ऊपर उठे और साहस को अपनी स्याही और लोकतंत्र को अपनी कलम बनाकर अपनी कहानियां लिखीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं इस सदन में इतनी सारी महिला सदस्यों को देखकर प्रसन्न हूं। महिलाओं के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित है। हमारे महत्वपूर्ण पवित्र ग्रंथों में से एक स्कंद पुराण में कहा गया है कि एक बेटी दस बेटों के बराबर खुशी लाती है।

Read More 25 हजार ने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने त्रिनिदाद की प्रधानममंत्री कमला बिसेसर को भी अपने एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल किया। दोनों ने एक पेड़ लगा कर पृथ्वी को हरबार और आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर कल की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के अवसर पर पीएम मोदी को सोहारी पत्ते पर खाना परोसा गया। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में सोहारी पत्ते पर भोजन परोसा गया। इसका त्रिनिदाद और टोबैगो के लोगोंखासकर भारतीय मूल के लोगों के लिए सांस्कृतिक महत्व है। यहांत्यौहारों और अन्य विशेष कार्यक्रमों के दौरान अक्सर इस पत्ते पर भोजन परोसा जाता है।

Read More  बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार

भारत और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के बीच छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद बिसेसर के बीच हुई मुलाकात के बाद दोनों देश बुनियादी ढांचे के विकासफार्मास्यूटिकल और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। शुक्रवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। दोनों देशों में कृषिस्वास्थ्यडिजिटल बदलावयूपीआई जैसे क्षेत्रों में भी क्षमता निर्माण को लेकर बात हुई।

विदेश मंत्रालय ने कहाप्रधानमंत्री की त्रिनिदाद और टोबैगो की ऐतिहासिक यात्रा ने देशों के बीच विशेष संबंधों को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में गुरुवार को पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। यह 1999 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस कैरेबियाई राष्ट्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। द्विपक्षीय स्तर की बातचीत के दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने कहा कि पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच के गहरे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भारत का समर्थन करने के लिए भी पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की तारीफ की। प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू से भी मुलाकात की।

छह सहमति पत्रों से भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच फार्माकोपियात्वरित प्रभाव वाली परियोजनाएंसंस्कृतिखेल और कूटनीतिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय मूल के लोगों की छठी पीढ़ी को ओसीआई (भारत की विदेशी नागरिकता) कार्ड की पेशकश सहित द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गईं। पीएम मोदी और कमला प्रसाद बिसेसर की मुलाकात में भारत-कैरिकॉम साझेदारी को मजबूत करने पर भी सहमति बनी। कैरिकॉमकैरेबियाई क्षेत्र के 15 सदस्य देशों का एक अंतर सरकारी संगठन हैजिसका उद्देश्य आर्थिक एकीकरण और सहयोग को बढ़ावा देना है।

त्रिनिदाद एवं टोबैगो की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के तीसरे चरण में दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना पहुंचे। अर्जेंटीना में पीएम मोदी का स्वागत भारत माता की जयजय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ। प्रधानमंत्री ब्यूनस आयर्स के होटल पहुंचेजहां भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।

#ModiInTnT,#NarendraModi,#TrinidadAndTobago,#ParliamentAddress,#GlobalSouth,#DiasporaTies,#ThunderousApplause