शक्ति योजना देश के लिए एक मॉडल है, किसी भी कारण से गारंटी नहीं रोकी जाएगी: शिवकुमार
बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने ५०० करोड़ ट्रिप वाली शक्ति योजना को पूरे देश के लिए एक आदर्श बताया| शक्ति योजना के तहत महिलाओं की मुफ्त यात्रा ५०० करोड़ ट्रिप तक पहुँचने के उपलक्ष्य में, मुख्यमंत्री सिद्धरामैया और डीसीएम डी.के. शिवकुमार ने सोमवार को बेंगलूरु के विंडसर सर्कल में बीएमटीसी बस में महिला यात्रियों को ५०० करोड़वाँ टिकट वितरित किया|
बाद में, उन्होंने कहा हमारी सरकार किसी भी कारण से गारंटी योजनाओं को बंद नहीं करेगी| जब तक ईश्वर शक्ति देता है और जनता शक्ति देती है, तब तक योजनाएँ जारी रहेंगी| कांग्रेस पार्टी ने इस देश के लोगों के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रम दिए हैं|
भाजपा सहित कोई भी हमारी योजनाओं को नहीं रोक सकता, जिसमें विभिन्न पेंशन योजनाएँ, मनरेगा, बैंक राष्ट्रीयकरण शामिल हैं| ये ऐसे कार्यक्रम हैं जो लोगों के दिलों और जीवन के लिए जरूरी हैं| ये जारी रहेंगे| इस योजना से, महिलाएं राज्य भर में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं| वे बिना कोई पैसा खर्च किए अपने प्रियजनों के घर जा सकती हैं| उन्होंने कहा कई कामकाजी महिलाएं हर महीने ५०० से १,००० रुपये तक की बचत कर रही हैं|