आंध्र प्रदेश में लारी पलटने से नौ की मौत

नायडृ और नजीर ने शोक जताया

आंध्र प्रदेश में लारी पलटने से नौ की मौत

अन्नामय्या, , 14 जुलाई (शुभलाभ ब्यूरो)। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अन्नामय्या जिले के रेड्डीचेरुवु के पास एक आम से लदी लॉरी के एक मिनी ट्रक पर पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार देर रात अन्नामय्या जिले के पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास आम से लदी एक लॉरी के पलट जाने से नौ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या ज़िले में आम से लदी एक लॉरी के पलट जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह घटना रविवार रात ज़िले के पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास हुई। आम से लदे ट्रक पर 20 से ज़्यादा लोग सवार थे। रात में जब यह हादसा हुआ, तब पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रविवार रात लगभग 9:30 बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह तब हुआ जब लॉरी का पिछला पहिया रेत में फंस गया और संतुलन खोकर एक मिनी ट्रक पर गिर गया।"

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली।

Read More मतभेद का विवाद में न बदले सीमा विवाद का समाधान जरूरी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रविवार देर रात जब यह हादसा हुआ, तब पीड़ित राजमपेट से रेलवे कोडुरु जा रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि घायलों को उचित चिकित्सा प्रदान की जा रही है।

Read More सभी बोइंग विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्वीच की जांच होनी जरूरी

Read More पुलिस आयुक्त ने कॉलेजों से नशा विरोधी समितियां बनाने का किया आग्रह

Tags: