सपा राज में 3.45 करोड़ बच्चे थे स्कूल से दूर

बेसिक शिक्षा मंत्री का सपा प्रमुख पर तीखा प्रहार

सपा राज में 3.45 करोड़ बच्चे थे स्कूल से दूर

जब से भाजपा आई, तभी से पढ़ाई में जान आई 

लखनऊ08 अगस्त (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तुष्टिकरणभाई-भतीजावादनकल माफिया और लापरवाहियों की शिकार थीजबकि भाजपा सरकार ने पारदर्शितानिवेश और सोच के साथ इसे बदलने का कार्य किया है। उन्होंने 2015 के अखबार की कटिंग दिखाते हुए सपा मुखिया को आईना दिखाया और कहा कि सपा के राज में 3.45 करोड़ बच्चे स्कूल से दूर थे। संदीप सिंह ने कहा, जब से भाजपा आई तभी पढ़ाई में जान आई!

संदीप सिंह ने सपा मुखिया को घेरते हुए कहा कि 2012 से 2017 के बीच अखिलेश सरकार में एक भी ऐसा मॉडल स्कूल नहीं बनाजिसे राज्य गौरव से दिखा सके। उन्होंने कहा कि सपा ने सिर्फ शिक्षा ही नहींसंस्कृति का भी अपमान किया। वहींभाजपा सरकार ने 2017 के बाद शिक्षा सुधार प्रयासों पर निरंतर काम किया। 11,500 करोड़ से अधिक की लागत से ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 बुनियादी सुविधाएं परिषदीय विद्यालयों में पहुंचाई गईंजिनमें पेयजलटॉयलेटब्लैकबोर्डफर्नीचरबिजलीऔर क्लासरूम का सुदृढ़ीकरण शामिल है। संदीप सिंह ने कहा कि सपा सरकार के समय जहां बच्चों की संख्या घट रही थीवहीं भाजपा सरकार ने इस प्रवृत्ति को रोका और इस वर्ष के स्कूल चलो अभियान में 27 लाख से अधिक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में हुआ।

संदीप सिंह ने बताया कि हर जिले में दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय की लागत 30 करोड़ है। इनमें नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अनुरूप केजी से 12वीं तक की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था होगी। इसी प्रकारसभी 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय प्रारंभ हो चुके हैंजिनमें 18,000 से अधिक श्रमिक एवं अनाथ बच्चों को मुफ्त आवासीय शिक्षाभोजनखेलकूद व कौशल विकास की सुविधा दी जा रही है। यही नहींयूपी के 1,722 स्कूलों (1565 परिषदीय157 माध्यमिक) को पीएमश्री स्कूल्स के अंतर्गत स्मार्ट क्लासआईसीटी लैबडिजिटल लाइब्रेरीखेल सामग्री और प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से लैस किया जा रहा है। वहीं 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आईसीटी लैबस्मार्ट क्लासकंप्यूटर लैबटॉयलेट ब्लॉक और डॉरमेट्री की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार के प्रयासों से शिक्षा के स्तर में जो सुधार आया हैउसका गुणगान हम ही नहीं कर रहेबल्कि असर 2024 और परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 दोनों ने यूपी के शिक्षा क्षेत्र में सुधार को मान्यता दी है। रिपोर्ट के अनुसारकक्षा 3 के छात्रों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति और संसाधनों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। संदीप सिंह ने कहा कि 2017 से पहले जो शिक्षा की स्थिति थी और 2017 के बाद जो स्थिति है उसमें जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सपा राज में तुष्टीकरणतानाशाहीनकल माफियाशिक्षा की बर्बादी थी। वहींभाजपा राज में संतुष्टिकरणनिवेशपारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा है। आज प्रदेश के बच्चे गर्व से स्कूल जा रहे हैंस्मार्ट क्लास में पढ़ रहे हैंबिना नकल परीक्षा दे रहे हैं और भविष्य को लेकर आश्वस्त हैं। यही भाजपा सरकार का पराक्रम है।

Read More परशुराम थीम पार्क के पुनर्निर्माण में कांग्रेस बाधा डाल रही: विधायक सुनील कुमार

#शिक्षातन्त्र, #सपा_राज, #3.45करोड़बच्चे, #स्कूल_सेदूर, #बीजेपी_शिक्षा_क्रांति

Read More मतदान में धांधली के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन