चुनावी धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने में कर्नाटक सबसे आगे: शिवकुमार

चुनावी धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने में कर्नाटक सबसे आगे: शिवकुमार

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए राहुल गांधी की लड़ाई में उनका पूरा समर्थन व्यक्त किया| फ्रीडम पार्क में चुनावी धोखाधड़ी के खिलाफ ’हमारा वोट हमारा अधिकार’ विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए, उन्होंने कहा यह एक ऐतिहासिक लड़ाई है| राहुल गांधी ने संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के बारे में एक कड़ा संदेश दिया है| कर्नाटक देश में चुनावी धोखाधड़ी के पर्दाफाश की प्रस्तावना लिख रहा है|

उन्होंने कहा राहुल गांधी ने हाल ही में संविधान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर बूथ पर कानूनी बैंक स्थापित करने का आह्वान किया था| हम ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं| प्रदर्शन से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा राहुल गांधी ने यह सुनिश्चित किया है कि संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए एक विस्तृत जाँच की जाए| कांग्रेस पार्टी की आंतरिक अनुसंधान इकाई इसकी जाँच जारी रखे हुए है| भाजपा ने चिलुमे संगठन के माध्यम से ८००० पार्टी कार्यकर्ताओं को बीएलओ नियुक्त किया है| हमने संघर्ष किया और नुकसान को रोका| हमें उसी समय चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि इस देश में चुनावी विवादों पर कभी कोई चर्चा ही नहीं होती| अब हमने इस चुनावी धोखाधड़ी का पर्दाफाश करने का फैसला किया है| राहुल ने अपनी चिंता व्यक्त की है| इस मुद्दे के लिए लड़ना हमारी जिम्मेदारी है|

 #चुनावधोखा, #कर्नाटकसबसेआगे, #डीकेशिवकुमार, #मतदाता_सूची