राहुल गांधी ने फर्जीवाड़े से जीता लोकसभा चुनाव!
रायबरेली लोकसभा सीट पर मिले 0 मकान नंबर वाले कई मतदाता
रायबरेली की वोटर लिस्ट में एक ही पते पर दर्ज हैं कई वोटर
तो क्यों नहीं राहुल गांधी भी कहे जाएं रायबरेली के वोट-चोर!
लखनऊ/रायबरेली, 10 अगस्त (एजेंसियां)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतों के कारण अपने ही फंदे में खुद फंस जाते हैं। राहुल गांधी ने शून्य (0) पते पर कई मतदाताओं का नाम दर्ज होने का मामला उठा कर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया और इसमें चुनाव आयोग को वोट-चोर बता दिया। राहुल गांधी के ही संसदीय क्षेत्र रायबरेली में शून्य (0) पते वाले ढेर सारे मतदाताओं के नाम मिले हैं। इससे यह सवाल उठा है कि क्या राहुल गांधी ने चुनाव जीतने में फर्जीवाड़ा किया था? क्या राहुल गांधी को भी वोट-चोर कहा जाए?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फर्जी वोटर बनाने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि कई वोटर लिस्ट में कई मकानों की संख्या 0 है। अब सामने आया है कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की जिस रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं, वहां भी वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में लोगों के मकान नंबर 0 मिले हैं। रायबरेली की वोटर लिस्ट में कई लोगों के मकान नंबर 0 दर्ज हैं। साथ ही एक बूथ में मकान नंबर 8 पर 27 वोटर, और दो अन्य बूथों में मकान नंबर 4 और 80 पर 18-18 वोटर दर्ज मिले हैं। इसके अलावा रायबरेली में वोटर लिस्ट में एक ही पते पर 27 लोगों के नाम दर्ज मिले हैं। इस बरामदगी से यह सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी जिस तरह वोटर फर्जीवाड़े का आरोप चुनाव आयोग और भाजपा पर लगा रहे हैं, वैसा ही फर्जीवाड़ा करके उन्होंने भी अपनी सीट जीती है?
राहुल गांधी ने 7 अगस्त 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेस में कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का डेटा दिखाया था जिसमें वोटर लिस्ट में कई लोगों के नंबर के आगे 0 लिखा हुआ था। राहुल ने ऐसे दावों को बहुत बड़ा षड्यंत्र बताया लेकिन अपने बुने हुए जाल में राहुल गांधी खुद ही फंस गए हैं। रायबरेली वही सीट है जिस पर अब राहुल गांधी और पहले उनकी मां सोनिया गांधी लगातार लोकसभा का चुनाव जीतते रहे हैं।
वोटर लिस्ट के जिस 0 मकान नंबर के आधार पर राहुल गांधी ने वोटर चोरी और भाजपा की जीत का दावा किया है, अगर उसी कसौटी पर उनकी खुद की सीट को भी कसा जाए तो यह साबित होता है कि राहुल गांधी ने भी फर्जी वोटों के सहारे अपना चुनाव जीता। राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यही साबित करने की कोशिश कर रहे थे। एक विशेषज्ञ ने बताया कि वोटर लिस्ट में मकान नंबर 0 मिलना सिर्फ गड़बड़ी नहीं हो सकती है, क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि गांव में लोगों को मकान नंबर की जानकारी नहीं होती है और वोटर लिस्ट में उनका नंबर 0 ही दर्ज कर लिया जाता है। जबकि राहुल गांधी ने इसे फर्जीवाड़ा से जोड़ते हुए इसमें चुनाव आयोग और भाजपा को लपेटने की कोशिश की थी। उन्होंने वोटर लिस्ट में शून्य (0) पते पर 80 वोटर दर्ज होने की बात कही थी। राहुल गांधी की रायबरेली सीट पर भी ऐसा ही पैटर्न सामने आया जैसा वे दूसरों पर आरोप लगाते समय बता रहे थे। उनकी संसदीय सीट पर एक बूथ में मकान संख्या 8 में 27 लोगों के नाम दर्ज मिले। दो अन्य बूथों में मकान संख्या 80 और मकान संख्या 4 पर 18-18 लोगों के नाम दर्ज मिले हैं।
यह विचित्र किंतु सत्य है कि राहुल गांधी जिस फर्जीवाड़े का आरोप लगा रहे हैं, वैसा ही उनके चुनावी क्षेत्र में भी हो रहा है। और उन्हें इस बात की पूरी जानकारी है। फिर उन्होंने रायबरेली का उदाहरण प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं रखा? बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया ऐसे ही सुधार का हिस्सा है। अब राहुल गांधी को उस चुनाव सुधार पर भी ऐतराज है और उसके खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल रखा है। लेकिन जब चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से हलफनामे पर शिकायत दाखिल करने की बात कही तो वे कन्नी काट गए। इस मसले पर राहुल गांधी कोई भी लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं हैं। इसकी वजह आसानी से समझी जा सकती है।
उधर, राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस एक पते पर 80 वोटरों पाए जाने को फर्जीवाड़े से जोड़ा उसकी भी पोल खुल गई है। महादेवपुरा के जिस मुनीयप्पा रेड्डी गार्डन क्षेत्र में यह मकान स्थित वहां के बीएलओ मुनीरत्न ने बताया है कि यहां कोई डुप्लिकेसी का मामला नहीं है। उस घर में अधिकांश लोग किराए पर रहने आते हैं और बीते 14 वर्षों से कोई स्थाई रूप से इसमें नहीं रहा है। पते के प्रमाण के लिए लोग रेंट एग्रीमेंट करवाकर वोटर आईडी बनवाते हैं लेकिन फिर मकान को छोड़ देते हैं। मुनीरत्न ने कहा कि लोग रजिस्टर्ड हैं और जो अब कहीं और बाहर रह रहे हैं। पहले जिन लोगों का नाम यहां से रजिस्टर्ड था उनकी सूची बनाकर चुनाव आयोग को दे दी गई, इसमें फर्जीवाड़ा क्या है?
#RaebareliVoterFraud, #HouseNumber0, #VoterAnomalies, #RahulGandhi, #ElectoralIntegrity