काशी से ओड़ीशा और लखनऊ जाएंगी दुर्गा प्रतिमाएं

 देवी देवताओं की 64 मूर्तियां बाहर भेजी जाएंगी

 काशी से ओड़ीशा और लखनऊ जाएंगी दुर्गा प्रतिमाएं

वाराणसी, 11 सितंबर (एजेंसियां)। नवरात्र में अब 10 दिन बचे हैं। दुर्गा पूजा के लिए काशी सजने-संवरने लगी है। यहां तैया हो रहीं दुर्गा प्रतिमाएं पूर्वांचल के अलावा उड़ीसा और लखनऊ भी जाएंगी। बनारस से बाहर मां दुर्गा सहित कुल 64 विग्रहों की प्रतिमाएं जाएंगी। बंगलाचाल की प्रतिमाएं भी रहेंगी।

मिनी बंगाल के नाम से मशहूर काशी में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। ऑपरेशन सिंदूर से लेकर पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न थीम पर मूर्तियां बन रही हैं। यहां से बाहर भी प्रतिमाएं जाएंगी। प्रख्यात मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि उड़ीसा के काला हंडी जिले के लिए भी ऑडर आया था। यहां बंगलाचाल मां दुर्गा के साथ कुल आठ विग्रहों की मूर्तियां जाएंगी। जबकि लखनऊ में भी बंगलाचाल की प्रतिमा भेजी जाएगी। यहां के लिए कुल 32 प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। लखनऊ में छह साल से प्रतिमा जा रही है।

पूर्वांचल में मिर्जापुरभदोहीजौनपुर के लिए 40 प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। अभिजीत विश्वास ने बताया कि मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मीसरस्वतीगणेश जी व कार्तिकेयशेर व राक्षस सहित कुल आठ प्रतिमाएं रहती हैं। खोजवांदेवनाथपुराशिवपुरअखरी बाईपास आदि इलाकों में दुर्गा प्रतिमाएं तैयारी हो रही हैं। पश्चिम बंगाल से भी मूर्तिकार बुलाए गए हैंजो रातभर मूर्तियों को निखारने में लगे हैं। जिले में पांच सौ से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं बैठाई जाएंगी।

बनारस में परंपरागत मूर्तियों के अलावा विभिन्न थीम पर आधारित प्रतिमाएं बन रही हैं। अभिजित विश्वास ने बताया कि पूजा समितियां नई थीम पर ज्यादा मूर्तियों को बनवाने की मांग कर रही हैं। ऐसे में बंगलाचाल के अलावा काशी की शैली की प्रतिमाएं काफी बन रही हैं। इस बार यहां के बड़े पूजा पंडालों में 18 हाथों वाली मां दुर्गाशांति का संदेश देते मुद्रा मेंऑपरेशन सिंदूरआतंकवादपर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तीकरण आदि पर आधारित मां का स्वरूप दिया जा रहा है। मूर्तियों में देशभक्ति और नारी शक्ति का अनूठा संगम भी दिखेगा।

Read More परफ्यूम निर्माण कंपनी अरोमाजेन में लगी भीषण आग

#काशीदुर्गाप्रतिमा, #दुर्गापूजा, #काशीसेलखनऊ, #काशीसेओड़ीशा, #दुर्गाप्रतिमाप्रेषण, #धार्मिकसमाचार, #मूर्तिशिल्प, #दुर्गोत्सव

Read More हैदरी दल का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश से गिरफ्तार