मैसूरु में भैरप्पा के स्मारक के निर्माण की घोषणा: मुख्यमंत्री

मैसूरु में भैरप्पा के स्मारक के निर्माण की घोषणा: मुख्यमंत्री

बेंगलूरु/शुभ लाभ ब्यूरो| मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने कहा कि मैसूरु में लेखक एस.एल. भैरप्पा का स्मारक बनाया जाएगा| बेंगलूरु स्थित रवींद्र कलाक्षेत्र में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि महान लेखक का निधन साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है|

भैरप्पा ने २५ से ज्यादा उपन्यास लिखे| उनकी रचनाओं का ४० भाषाओं में अनुवाद हो चुका है| उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में अन्य लेखकों की पुस्तकों के अनुवाद का कोई उदाहरण नहीं है| उन्होंने हाई स्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई मैसूरु में की थी| वे कड़ी मेहनत से आगे बढ़े| वे दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे| वे छोटी उम्र से ही साहित्य सृजन में लगे रहे|

उन्होंने कहा कि वे अध्यापन और लेखन दोनों में एक साथ सफल रहे| उन्हें पद्मश्री, सरस्वती सम्मान, नादोजा, राज्योत्सव, पंपा सहित कई पुरस्कार मिले थे| वे इन सभी के हकदार थे| उन्होंने कहा कि उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार न मिलने का दुख अभी भी है, और मेरे विचार से उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलना चाहिए था| भैरप्पा और मेरे बीच मतभेद तो थे, लेकिन हमारी दोस्ती कम नहीं हुई| साहित्य और विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है कि वे एक जैसे ही हों| उन्होंने कहा कि सिर्फ इसलिए कि हमारे विचार अलग हैं, इसका मतलब यह नहीं कि हमें प्रशंसक नहीं होना चाहिए| इस अवसर पर सिद्धरामैया ने भैरप्पा के परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं|

#एसएलभैरप्पा, #स्मारकनिर्माण, #मैसूरु, #सिद्धरामैया, #साहित्य, #UPNews, #भारतीयलेखक, #साहित्यिकसम्मान, #साहित्यजगत

Read More कथा के दौरान मची भगदड़, कई महिलाएं चोटिल