विधायक डा0 नीरज बोरा के कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री के आगमन पर तैयारी को लेकर हुई चर्चा
लखनऊ, 6 अक्टूबर। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि, भक्त मीराबाई की जयंती एवं स्वर्गीय डी0पी0 बोरा की 85वीं जयंती के उपलक्ष्य में डी0पी0 बोरा स्मृति व्याख्यानमाला मातृ शक्ति वन्दन एवं सेवा शक्ति केन्द्रों का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 2.30 बजे इंजीनियरिंग कालेज सभागार, जानकीपुरम, लखनऊ में किया जाएगा।
इसी तैयारी के संदर्भ में विधायक डा0 नीरज बोरा के कैम्प कार्यालय इंजीनियरिंग कालेज में एक चर्चा हुई जिसमें विधायक डा0 नीरज बोरा, उत्तर विधान सभा लखनऊ, भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय तिवारी उत्तर मंडल-5, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या, मण्डल अध्यक्ष रमन निगम, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष दया पाण्डेय व पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार मौर्या, पार्षद मुन्ना मिश्रा त्रिवेणी नगर, पार्षद रंजीत सिंह मनकामेश्वर वार्ड, पार्षद पृथ्वी गुप्ता अलीगंज, पार्षद मान सिंह यादव भारतेन्दु हरिश्चन्द, पार्षद राघवराम तिवारी लाला लाजपतराय, पार्षद अवधेश त्रिपाठी अयोध्यादास वार्ड, पार्षद अनुराग मिश्रा चैक वार्ड, पार्षद सीबी सिंह, पार्षद अभिलाषा कटियार डालीगंज, पार्षद अंकुश बाजपेयी फैजुल्लागंज, सतीश वर्मा महानगर कार्य समिति सदस्य, पार्षद प्रदीप शुक्ला फैजुल्लागंज, पार्षद स्वदेश सिंह जयशंकर वार्ड, राकेश सिंह किसान मोर्चा उत्तर मंडल 5, भाजपा नेता आशीष गुप्ता, मण्डल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मण्डल महामंत्री सी0के0 वर्मा, मीडिया प्रभारी ओ पी तिवारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। तैयारी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई और रूपरेखा तैयारी की गयी।